sakshi malik wrestler full bio

Sakshi Malik Wrestler: बायोग्राफी, पति, करियर और सभी जानकारी

साक्षी मलिक एक रिटायर्ड भारतीय पहलवान है। उन्होंने भारत की तरफ से 2016 के ओलिंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। और उस ओलिंपिक में वे पहली ऐसी भारतीय महिला पहलवान बनी जिन्होंने ओलंपिक्स में एक पदक जीता था। इस लेख में आप Sakshi Malik की जीवनी के बारे में जानेंगे। इसके अलावा आपको इस लेख में उनके रेसलिंग करियर के बारे में भी पता चलेगा। 2016 से पहले उन्होंने 2014 और 2015 में भी हमारे देश के लिए पदक जीते थे और हमारे देश का नाम रोशन किया था।

Sakshi Malik Biography

sakshi malik biography

साक्षी मलिक का जन्म 3 सितम्बर 1992 को हरियाणा के रोहतक जिले के मोखरा गाँव में हुआ था। साक्षी के पिता सुखबीर मलिक दिल्ली ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन में एक बस कंडक्टर थे और उनकी माता सुदेश मलिक एक स्थानीय स्वास्थ्य क्लिनिक में सुपरवाइजर है।

साक्षी मलिक के पिताजी का कहना है की साक्षी को कुश्ती लड़ने की प्रेरणा उनके दादजी बदलू राम से उन्हें मिली। साक्षी के दादाजी भी एक पहलवान थे। उन्होंने अपनी कुश्ती के प्रशिक्षण को महज 12 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। उन्होंने कुश्ती का प्रशिक्षण रोहतक के छोटू राम स्टेडियम के एक अखाड़े में कोच ईश्वर दहिया की निगरानी में शुरू किया।

साक्षी मलिक ने हमारे देश के लिए कई पदक जीते है और हमारे देश का नाम दुनिया भर में रौशन किया है। कुश्ती में उन्हें जो सफलता मिली है उसके लिए लाखों लोग उन्हें जानते हैं।

See also  Akash Anand BSP: जाने इनकी जीवनी, पत्नी और पूरी जानकारी

और उनको सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते है। जैसी की उनके साक्षी मलिक ट्विटर अकाउंट को फिलहाल (दिसंबर, 2023) 6 लाख 18 हज़ार से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे है। और उनके द्वारा शेयर किये गए पोस्टों पर रिप्लाई करते है।

फिलहाल साक्षी मलिक भारतीय रेलवे के दिल्ली डिवीजन के कमर्शियल डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। जो की उत्तरी रेलवे क्षेत्र में है। इसके अलावा साक्षी जेएसडब्ल्यू (JSW) स्पोर्ट्स एक्सीलेंस प्रोग्राम का हिस्सा भी हैं।

साक्षी मलिक को रियो में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने के बाद वरिष्ठ क्लर्क से गज़ेटेड अफसर की रैंक पर पदोन्नत कर दिया गया।

साक्षी मलिक ने अपने ही साथ के एक रेसलर सत्यव्रत कादियान से शादी की है। रियो ओलंपिक्स के बाद साक्षी मलिक ने एक इंटरव्यू में बताया की वे उनके साथ के पहलवान सत्यव्रत कादियान से शादी करने वाली है। उन दोनों ने बाद में 2 अप्रैल 2017 में एक-दूसरे से शादी कर ली थी।

Personal Life’s Details

पूरा नामसाक्षी मलिक
प्रोफेशनफ्रीस्टाइल रेसलर
जन्मतिथि / जन्मदिन3 सितम्बर 1992
उम्र (2023 में)31 साल
स्कूलवैश पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, रोहतक, हरियाणा
जन्मस्थलमोखरा गाँव, रोहतक, हरियाणा
कॉलेज / यूनिवर्सिटीमहर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक, हरियाणा
होमटाउनरोहतक, हरियाणा
मैरिटल स्टेटसविवाहित
धर्महिन्दू
भाषाहिंदी, इंग्लिश
राशिकन्या राशि
शौकयात्रा करना, योग करना, कुश्ती करना
राष्ट्रीयताभारतीय

Physical Appearance

हाइटलगभग 5 फुट 4 इंच (5’4”) यानि 162 सेंटीमीटर
वजन / वेटलगभग 64 किलो
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

Wrestling Career

साक्षी मलिक के दो कोच है। सबसे पहले उन्होंने ईश्वर दहिया की निगरानी में 2004 से 2009 के बीच प्रशिक्षण लिया उसके बाद उन्होंने अपने दूसरे कोच मनदीप सिंह से 2010 के बाद प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। उन्होंने 58 किलो फ्रीस्टाइल में हिस्सा लिया था

See also  Mother Teresa Biography in Hindi: जानकारी जो कही नहीं

खेल (वजन किलोग्राम में)साल, जगहपदक
एशियाई जूनियर चैंपियनशिप (59)2009, मनीलासिल्वर
एशियाई जूनियर चैंपियनशिप (63)2012, अल्माटीगोल्ड
विश्व जूनियर चैंपियनशिप (59)2010, बुडापेस्टब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (63)2013, जोहान्सबर्गब्रोंज
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (62)2017, जोहान्सबर्गगोल्ड
एशियाई चैंपियनशिप (60)2015, दोहाब्रॉन्ज
एशियाई चैंपियनशिप (60)2017, नई दिल्लीसिल्वर
एशियाई चैंपियनशिप (62)2018, बिश्केकब्रॉन्ज
एशियाई चैंपियनशिप (62)2019, शीआनब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ गेम्स (58)2014, ग्लासगोसिल्वर
कॉमनवेल्थ गेम्स (62)2018, गोल्ड कोस्टब्रॉन्ज
कॉमनवेल्थ गेम्स (62)2022, बर्मिंघमगोल्ड
ओलिंपिक गेम्स (58)2016, रियो डी जनेरियोब्रॉन्ज

Family, Husband and Relations

मातासुदेश मलिक (आंगनबाड़ी में कार्यरत)
पितासुखबीर मलिक (डीटीसी बस कंडक्टर)
पतिसत्यव्रत कादियान (रेसलर)
sakshi malik husband
भाईसचिन मलिक

Sakshi Malik’s Social Media Details

सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
इंस्टाग्राम@sakshimalik_official2 लाख 85 हज़ार
बिज़नेस इन्क्वारीpartnerships@jsw.in
ट्विटर@SakshiMalik6 लाख 18 हज़ार
ईमेलSooofimalik1992@gmail.com
फेसबुक@wrestlersakshi9 लाख 77 हज़ार

Controversy

साक्षी मलिक और अन्य रेसलरस जैसे विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने साथ मिलकर 18 जनवरी 2023 को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया (WFI) के खिलाफ नई दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था। फोगट का आरोप था की WFI के अधिकारी और कोच औरतों का उत्पीड़न कर रहे है।

फोगाट ने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा की, “कुछ कोच जो की फेडरेशन के चहिते है, वे महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते है। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते है। WFI के अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।”

See also  Lalit Jha: जाने इनकी जीवनी और संसद हमले की पीछे की योजना

बाद में बृजभूषण शरण सिंह इन सभी आरोपों से इंकार कर दिया और कहा की यौन उत्पीड़न जैसी कोई भी घटना नहीं हुई है। 25 जून 2023 को उन्होंने अपना प्रदर्शन बंद कर दिया और इस मामले को कोर्ट में ले जाने का निर्णय लिया।

निष्कर्ष (Conclusion)

शाक्षी मलिक एक सेवानिवृत्त भारतीय रेसलर है। उन्होंने 2016 के समर ओलंपिक्स में भारत को ब्रोंज मैडल दिलवाया था। वे ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला बनी। उन्होंने बचपन से ही अपने दादाजी को कुश्ती करते हुए देखा था। उन्ही से साक्षी को कुश्ती करने की प्रेरणा मिली।

उन्होंने सबसे पहले ईश्वर दहिया से प्रशिक्षण लिया। फिर उसके बाद उन्होंने मनदीप सिंह से प्रशिक्षण लिया। साक्षी ने अपने साथ के ही एक रेसलर सत्यव्रत कादियान से 2017 में शादी कर ली।

फिलहाल वे भारतीय रेलवे में काम कर रही है। रियों में कांस्य पदक जितने के बाद उन्हें सीनियर क्लर्क से गजटेड अफसर की रैंक पर प्रमोट कर दिया गया था। उन्होंने अपनी कुश्ती की कला से हमारे देश का नाम दुनियां भर में रोशन कर दिया है। आपको यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताए। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें।

Read More: Shrenu Parikh: बायोग्राफी, कोन है इनके पति, लव स्टोरी

FAQ (Frequently Asked Questions)

साक्षी मलिक कौन से खेल की खिलाडी है?

साक्षी मलिक एक रिटायर्ड भारतीय फ्रीस्टाइल रेसलर है। उन्होंने ब्राज़ील के रियो डी जनेरियो में 2016 में हुए समर ओलंपिकस में 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता था।

साक्षी मलिक के पति कौन है?

साक्षी मलिक के पति का नाम सत्यव्रत कादियान है। उन्होंने सत्यव्रत कादियान से 2 अप्रैल 2017 में शादी की थी। सत्यव्रत कादियान भी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हैं। उन्होंने एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों (Asian Games and Commonwealth Games) में पदक जीते है।

साक्षी मलिक कितने साल की है?

साक्षी मलिक का जन्म 3 सितम्बर 1992 को हुआ था। साक्षी मलिक 2023 में 31 साल की हो चुकी है।

साक्षी मलिक किस राज्य से सम्बंधित है?

साक्षी मलिक का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के मोखरा गाँव में हुआ था। साक्षी मलिक हरियाणा राज्य से संबंधित है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *