shrenu parikh full bio

Shrenu Parikh: बायोग्राफी, कोन है इनके पति, लव स्टोरी

श्रेनु पारेख टीवी सीरियल की प्रसिद्ध अभिनेत्री है। इसके साथ-साथ ये एक सोशल मीडिया सेलेब्रटी भी है। इन्होने कई टीवी सीरियलो में काम किया है। इसके अलावा इन्होने फिल्मो और वेबसीरीज में भी काम किया है। श्रेनु पारेख ने अपने टीवी सेरियल की एक्टिंग से लाखो लोगो को अपना दीवाना बनाया हुआ है। श्रेनु पारीख ने 2010 में अपना पहला टीवी सीरियल ‘जिंदगी का हर रंग…….. गुलाल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज आप इस लेख में Shrenu Parikh की जीवनी और उनकी शादी के बारे में जानेंगे।

Shrenu Parikh Biography

shrenu parikh biography
Pic: Instagram

भारतीय अभिनेत्री श्रेनु पारेख का जन्म 13 नवंबर 1989 को गुजरात, बड़ोदरा में एक मध्यमवर्गी हिन्दू परिवार में हुआ था। जन्म के साथ-साथ श्रेनु पारीख का पालन-पोषण भी बड़ोदरा में ही हुआ था। इनके पिता एक इंजीनियर है। और इनकी माता स्मिता पारेख एक बैंक मैनेजर है। इनका एक भाई है उसका नाम सुभम पारेख है।

श्रेनु पारेख की शुरूआती शिक्षा नवरत्नी विद्यानी विद्यालय, बड़ोदरा से ही की थी। उसके बाद इन्होने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ौदा, बड़ोदरा से ही बी. फार्मा की डिग्री हासिल की थी। और 2007 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता था।

इसके बाद 2008 में श्रेनु पारेख मिस बड़ोदरा में दूसरी रनरअप रही है। इसके अलावा श्रेनु पारेख को संगीत गायन का भी बहुत शौक रहा है। इसके चलते उन्होंने इंडियन आइडल सीजन – 3 में भाग लिया था, परन्तु उस समय उनकी बोर्ड परीक्षाओ की वजह से उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा था।

श्रेनु पारेख को असहाय और अनाथ बच्चो के साथ समय व्यतीत करना बहुत अच्छा लगता है। श्रेनु पारेख ने 2018 में अपने इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में बताया कि जब वे 6 वर्ष की थी तब उन्हें स्थानीय बस में छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था।

See also  Sakshi Malik Wrestler: बायोग्राफी, पति, करियर और सभी जानकारी

श्रेनु पारेख ने कभी अपने बर्थडे की पार्टी नहीं रखी क्योकि उन्हें ऐसा करना बिकुल पसंद नहीं है। श्रेनु पारेख को दो बार 2017 और एक बार 2018 में टाइम्स ऑफ़ इंडिया, अहमदाबाद की सबसे वांछित (Desirable) महिला की सूचि में सूचिबद्ध किया गया है।

श्रेनु पारेख अपने 2013 के एक टीवी शो की वजह से बहुत अधिक प्रसिद्ध हुई थी जिसका नाम इस प्यार को क्या नाम दू?……एक बार फिर से में इन्होने आस्था श्लोक अग्निहोत्री का किरदार निभाया। इस किरदार से श्रेनु पारेख लाखो लोगो के दिलो में छा गयी थी।

Pic: Instagram

श्रेनु पारेख ने 2019 में डांस रियलटी टीवी शो “नच बलिये-9” में एक प्रतियोगी के रूप में प्रवेश किया था। इसके अलावा पारेख ने गुजरती संगीत शो ‘लम्बो रस्तू’ में भी कार्य किया है। 2021 के टीवी सीरियल घर एक मंदिर में श्रेनु पारेख के पति का किरदार अक्षय म्हात्रे ने निभाया है। अब ये दोनों टीवी की दुनिया से बाहर भी पति-पत्नी बनने जा रहे है। इनके बीच प्यार की शुरुआत भी इसी टीवी सीरियल से शुरू हुई थी।

Personal Life’s Details

रियल नाम श्रेनु पारेख
प्रोफेशन एक्ट्रेस
जन्म तिथि 13 नवम्बर 1989
उम्र (2023 में)34 साल
आखो का रंग भूरा पीला रंग (अंबर)
बालो का रंग काला
वर्तमान पता बड़ोदरा
जन्म स्थल गुजरात, बड़ोदरा
भाईसुभम पारेख

shrenu parikh brother
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
राशि (Zodiac)वृश्चिक
धर्म हिन्दू
शिक्षा बी.फार्मा
हाइट 5 फुट 3 इंच
वेट 55 किलो
इंडियन आइडल कंटेस्टेंटइनको गाने का शौक है और इन्होने
इंडियन आइडल सीजन – 3 में भाग लिया था।

shrenu parikh listening music
पसंदीदार अभिनेता ऋतिक रोशन, फवाद खान
पसन्दीदार अभिनेत्री आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण
भाषा हिंदी, इंग्लिश, गुजराती
नेट वर्थ (2023)लगभग 12 करोड़ रूपए

Who is Akshay Mhatre

अक्षय म्हात्रे एक भारतीय अभिनेता है। अक्षय म्हात्रे ने कई टीवी शोज में काम किया है, इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मो में भी बखूबी अपना किरदार निभाया है। अक्षय म्हात्रे मुंबई, नेरुल के रहने वाले है। अक्षय ने हिंदी सिनेमाओं के अलावा मराठी शो भी कार्य किया है।

See also  Rajat Patidar: बायोग्राफी, क्रिकेट करियर, स्टैट्स और सभी जानकारी

अक्षय ने 2013 में एक मराठी शो सवार रे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसने बाद उन्होने 2016 में अपनी पहली मराठी फिल्म यूथ में काम किया था। अक्षय ने 2017 में एक शो पिया अलबेला में नरेन व्यास का किरदार निभाया। उसमे अक्षय ने अपनी प्रसिद्ध भूमिका निभाई।

Shrenu Parikh And Akshay Mhatre Relationship

Pic: Facebook

श्रेनु पारेख और अक्षय म्हात्रे की मुलाकात 2021 के एक टीवी शो घर एक मंदिर की शूटिंग के दौरान हुई थी। श्रेनु ने इस टीवी शो में गेंदा अग्रवाल का रोल किया है। और अक्षय म्हात्रे ने इस टीवी शो में वरुण अग्रवाल का रोल किया है। इस टीवी शो में श्रेनु और अक्षय एक दूसरे के साथ नज़र आये और अब ये असल दुनिया में भी शादी करने वाले है।

अक्षय म्हात्रे टीवी शो के अलावा फिल्मो के भी प्रसिद्ध अभिनेता है। शूटिंग के बाद श्रेनु और अक्षय दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए और इनकी दोस्ती को प्यार में बदलने में ज्यादा समय नहीं लगा था।

श्रेनु और अक्षय को एक-दूसरे से बहुत जल्द ही प्यार करने लगे थे। इन दोनों ने अपने इस रिश्ते के बारे में किसी को नहीं बताया। इनका कहना था की पहले हम लोग अपने इस प्यार को लेके अच्छे से स्योर हो जाये। अच्छे से एक दूसरे को जान पहचान ले।

Pic: Facebook

श्रेनु और अक्षय का कहना था कि वे लोग अपने रिश्ते को पहले अपनी फॅमिली को बतायेगे और फिर उसके बाद मीडिया को। श्रेनु और अक्षय एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने निश्चय किया कि अगर उनकी फॅमिली उनके इस रिश्ते को नहीं मानेगी तो वे अपना रिश्ता आगे नहीं बढ़ाएंगे।

See also  Akash Anand BSP: जाने इनकी जीवनी, पत्नी और पूरी जानकारी

श्रेनु और अक्षय अपनी फॅमिली से बहुत प्यार करते है। वे दोनों उनके खिलाफ नहीं जाना चाहते थे। जब श्रेनु और अक्षय ने ये बात अपनी-अपनी फॅमिली को बताया तो, अक्षय की फॅमिली शादी के लिए मान गयी लेकिन श्रेनु की फॅमिली को मनाने में थोड़ा समय लगा पर वे भी उन दोनों की शादी के लिए मान गए।

श्रेनु और अक्षय की शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग की शुरुआत हो चुकी है। उससे पहले श्रेनु और अक्षय की मार्च 2023 में रिंग सेयरमनी भी हो चुकी है। उसके बाद श्रेनु का मेंहदी फंक्शन बहुत जोर शोर से मनाया गया। उसमे श्रेनु बहुत खुश नजर आ रही थी।

श्रेनु ने उस फंक्शन में इंडो-वेस्टर्न पिस्ता ग्रीन कलर का लहंगा पहना था, और उन्होंने उसी के मैचिंग की फ्लोरल ज्वैलरी पहनी हुई थी। उन्होंने अपने दोनों हाथो में अक्षय के नाम की मेंहदी लगायी हुई थी। श्रेनु पारेख लगातार अपने सभी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही है।

Pic: Facebook

श्रेनु पारेख और अक्षय म्हात्रे दोनों बहुत जल्द 21 दिसंबर 2023 को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। अक्षय म्हात्रे श्रेनु पारेख से लगभग 2 साल छोटे है। परन्तु ये दोनों अपनी शादी से बेहद खुश नजर आ रहे है।

Shrenu Parikh’s Social Media Details

सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
इंस्टाग्राम@shrenuparikhofficial1.5 मिलियन
यूट्यूब@shrenuparikh794856 हज़ार
ट्विटर@shrenuparikh1179 हज़ार
बिज़नेस मेलspcollaborations@gmail.com
फेसबुकShrenu Parikh3 लाख 35 हज़ार

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Instagram

श्रेनु पारेख भारतीय टीवी शो की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री है। इन्होने कई टीवी शोज किये इसके अलावा इन्होने फिल्मो और वेबसीरीज में भी किया है।

अभी हाल ही मार्च 2023 में श्रेनु पारेख की टीवी शो और फिल्मो के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय म्हात्रे के साथ रिंग सेयरमनी हुई है। श्रेनु और अक्षय एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।

इसी के चलते वे दोनों 21 दिसंबर 2023 को एक दूसरे के साथ सात फेरे लेगे और शादी करेंगे। श्रेनु को गुजरती ब्राइड बनने का बेसब्री से इन्तजार है। आपको यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करे।

Read More: Pallavi Prashant: बायोग्राफी, एक किसान के बेटे ने जीता तेलगु बिग बॉस-7

FAQ (Frequently Asked Questions)

श्रेनु पारेख के पति का क्या नाम है?

श्रेनु पारेख के पति का नाम अक्षय म्हात्रे है। अक्षय का जन्म मुंबई के नेरुल में हुआ था। वे एक अभनेता है और वह फिल्मों और धारावाहिकों दोनों में काम कर चुके है। वह 2017 के टीवी धारावाहिक पिया अलबेला में नरेन व्यास की भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं।

श्रेनु पारेख की उम्र कितनी है?

श्रेनु पारेख का जन्म 13 नवंबर 1989 को हुआ था। श्रेनु पारेख 2023 में 34 साल की हो चुकी है।

श्रेनु पारेख की लम्बाई कितनी है?

श्रेनु पारेख 5 फुट 3 इंच यानि 160 सेंटीमीटर लम्बी है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *