akash anand bsp full biography

Akash Anand BSP: जाने इनकी जीवनी, पत्नी और पूरी जानकारी

आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती जी ने 10 दिसंबर 2023 को लखनऊ में हुई बैठक में आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। उत्तराधिकारी घोषित होने के बाद से लोग उनके बारे में जानना चाहते है। इसलिए इस लेख में हमने Akash Anand की जीवनी के बारे में लिखा है। बायोग्राफी के अलावा आपको आकाश आनंद की पत्नी और उनके सोशल मीडिया जैसे की ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि की जानकारी भी मिलेगी।

Akash Anand Biography

akash anand biography
Pic: Facebook

आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती जी के भतीजे है। वे मायावती जी के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे है। आकाश के पिताजी आनंद कुमार एक पॉलिटिशियन है और उनकी माताजी का नाम विचित्र लता है।

Pic: Twitter

उनके परिवार में उनके माता-पिता के अलावा उनका एक भाई और दो बहने भी है। उनका जन्म 1995 में हुआ था। वे फिलहाल यानी के 2023 में 28 साल के हो चुके है।

आकाश आनंद ने अपनी एमबीए की पढाई लंदन से की है। आकाश इंग्लैंड से भारत 2015 में आए थे। भारत आने के बाद वे अपने पिता का बिज़नेस संभाल रहे थे।

आकाश का परिचय पहली बार मायावती जी ने पार्टी से 2016 में करवाया था। वे बाबा साहेब (भीमराव रामजी अम्बेडकर) जी की विचारधारा का समर्थन करते है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में “A young supporter of Baba Saheb’s vision” लिखा हुआ है।

See also  Jhansi ki Rani History: मरने के बाद भी अंग्रेजो के हाथ नहीं आयी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2019 जब BSP ने समाजवादी पार्टी (SP) के साथ अपना गठबंधन तोडा था, तब मायावती जी ने पार्टी में कुछ फेरबदल किये थे। उसी फेरबदल में आकाश आनंद को BSP का नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया था।

आकाश आनंद ने ट्विटर जुलाई 2021 में ज्वाइन किया था। आकाश आनंद के ट्विटर अकाउंट पर 1 लाख 85 हज़ार से भी ज्यादा फ़ॉलोअर्स है।

Akash Anand BSP

Akash Anand is Mayawati’s successor in BSP, लखनऊ में हुई एक बैठक में आकाश आनंद को मायावती जी ने अपना उत्तराधिकारी चुना। मायावती जी के रिटायरमेंट के बाद आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख बनेंगे। फ़िलहाल वे बीएसपी इंडिया के राष्ट्रिय कोऑर्डिनेटर है।

Pic: Facebook

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, आकाश आनंद ने पॉलिटिक्स में 2017 में एंट्री ली थी। उस वक़्त वे 22 साल के थे। उन्होंने अपने पोलिटिकल करियर की शुरुआत मायावती जी के साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुए एक रैली करके की थी।

2019 में जब बहुजन समाज पार्टी महागठबंधन का हिस्सा था, तब आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में अपनी पहली रैली को संबोधित किया था।

आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश में हुए 2022 के विधानसभा चुनाव के पार्टी इलेक्शन कैंपेन में सोशल मीडिया को हैंडल किया था।

Akash Anand Wife

आकाश आनंद ने 26 मार्च 2023 को डॉ.प्रज्ञा सिद्धार्थ से शादी की थी। उनकी शादी हरियाणा में स्थित गुरुग्राम शहर के एक रिज़ॉर्ट में और रिसेप्शन नोएडा में हुआ थी।

Pic: jansatta

आकाश आनंद की पत्नी डॉ प्रज्ञा सिद्धार्थ बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी है। प्रज्ञा सिद्धार्थ एक डॉक्टर है और उन्होंने एमबीबीएस की पढाई लंदन से की है।

See also  Mahua Moitra TMC MP: जीवनी, पति, शिक्षा, और पोलिटिकल हिस्ट्री

Akash Anand Social Media Details

Pic: Facebook

सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
इंस्टाग्राम@aakashanand_bsp38 हज़ार +
threads.net@aakashanand_bsp3180 +
फेसबुक@AnandAkash449553 हज़ार +
Bahujan Samaj Party Twitter@bspindia76 हज़ार +

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Facebook

आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर है। वे बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीम मायावती जी के छोटे भाई के लड़के है। उन्होंने लंदन से एमबीए की है।

पढाई पूरी करने के बाद वे भारत आए और उन्होंने पार्टी के काम काज को देखा और सीखा और पार्टी के लिए रैलीयां की और कई अभियान भी चलाये।

वे पार्टी के इलेक्शन कैंपेन और रैलियों को संभालते है। आकाश आनंद को दिसंबर 2023 में मायावती जी का उत्तराधिकारी चुना गया।

Read More: Sukhdev Singh Gogamedi: जाने इनकी जीवनी, पत्नी और पूरी जानकारी

FAQ (Frequently Asked Questions)

आकाश आनंद कौन है?

आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती जी के भतीजे है। 10 दिसंबर 2023 को लखनऊ में हुई एक बैठक में आकाश आनंद को मायावती जी का उत्तराधिकारी चुना गया।

आकाश आनंद की उम्र कितनी है?

आकाश आनंद 2023 में 28 साल के हो चुके है।

आकाश आनंद की पत्नी कौन है?

आकाश आनंद की पत्नी का नाम डॉ.प्रज्ञा सिद्धार्थ है। वे पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ की बेटी है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *