lalit jha biography sansad attack 2023

Lalit Jha: जाने इनकी जीवनी और संसद हमले की पीछे की योजना

13 दिसंबर 2023 को पार्लियामेंट पर हुए हमले के पीछे ललित झा का चेहरा सामने आया है। 15 दिसंबर 2023 को ललित ने अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया था। आज आप इस लेख में उसी Lalit Jha की जीवनी के बारे में जानेंगे। और इसके अलावा ललित झा के द्वारा कराए गए पार्लियामेंट पर हमले के बारे में भी जानेंगे। पुलिस की छान-बीन के बाद पता चला है कि ललित झा के अलावा कुल 5 लोग और इस हमले की साजिश के पीछे शामिल है। ललित झा को इस अटैक का मास्टर माइंड बताया जा रहा है।

Lalit Jha Biography (कौन है ललित झा)

lalit jha biography

ललित झा बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। ललित के पिता का नाम पंडित देवानंद झा और इसकी माता का नाम मंजुला झा है। ललित अपने परिवार में सबसे बड़ा है। ललित बचपन से पढ़ने में बहुत तेज दिमाग का था। इसलिए उसके पिता उसे पढ़ाने के लिए कोलकाता ले गए थे।

ललित बहुत ही शांत स्वाभाव का बताया जाता है। ललित कोलकाता में रहकर बच्चो को उनके घर पर जाकर ट्यूशन पढ़ाता था। और वह कोलकाता के एक स्कूल में अध्यापक भी था। इसके अलावा वह अपनी भी पढ़ाई करता था। ललित कई सालो से कोलकाता में ही रह रहा था।

See also  Raghuram Rajan: जाने इनकी जीवनी, करियर और पूरी जानकारी

इसके अलावा ललित झा कोलकाता में एक एनजीओ का महासचिव भी था। और उसने संसद पर हमले की घटना का वीडियो एनजीओ के मालिक को बनाकर भेजा था।

इस हमले के बाद पुलिस ने उसके घरवालों से पूछा तो उन्होंने बताया की वह केवल त्योहारों पर ही घर आता था। उसके पिता ने बताया की उनके परिवार में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। उन्हें ललित के इस काम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

Lalit Jha Mastermind of Parliament Attack 2023

ललित झा को संसद भवन पर हुए हमले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। ललित ने 15 दिसंबर को खुद को पुलिस को सरेंडर कर दिया था। 13 दिसंबर को पुलिस ने संसद पर हमला करने वाले 5 लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

ललित झा ने बताया की वह अमर शहीद भगत सिंह से बहुत अधिक प्रेरित है। उसके चलते उसने ये सब किया। और बताया गया है की इस हमले की तैयारी पूरे एक साल से चल रही थी। ललित हमले से दो साल पहले ही कोलकता छोड़ कर चला गया था। कोलकाता में उसका किसी से अधिक मेल-जोल नहीं था।

ललित झा ने कहा कि वे इस मामले में फसना नहीं चाहते और इसके चलते उन्होंने सब कुछ बड़ी आसानी से बता दिया था। उसने बताया की अगर दो व्यक्ति संसद पर हमला करने जाते तो उसके बाद वह पीछे के दरवाजे से और दो व्यक्तियों को संसद के अंदर भेजता।

ललित झा ने बताया की वह इस घटना के बाद जयपुर चला गया था और वहा एक रात होटल में रुका और दूसरे दिन ही दिल्ली वापस आ गया था। ललित झा ने दिल्ली आने से पहले अपने सभी फ़ोन को नष्ट कर दिया था। यहाँ आकर उसने खुद को सरेंडर करने की सोची और उसने वैसा ही किया।

See also  Raja Harishchandra ki Kahani: जिनके सामने देवता भी झुके

पार्लियामेन्ट अटैक के समय पुलिस ने कुल 4 लोगो को पकड़ा था। इसमें शामिल सागर शर्मा, मनोरंजन डी, नीलम आज़ाद, आमिल सिंधे और विक्की शर्मा जिसे गुड़गांव में गिरफ्तार किया गया था।

इसके अलावा ललित झा ने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस ने ललित को सात दिन के लिए रिमाइंड पर भेज दिया था।

निष्कर्ष (Conclusion)

ललित झा बिहार का रहने वाला है। वह कोलकता में रहकर एक स्कूल में अध्यापक का काम करता था। ललित झा के इस काम का उसके परिवार को कुछ पता नहीं था।

ललित झा के द्वारा संसद पर हमला कराया गया था। ललित झा को ही इस हमले का मास्टर माइंड बताया जा रहा है। ललित झा ने 15 दिसंबर को आत्मसमर्पण कर दिया था। आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताए। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Read More: Parliament Attack: 2023 vs 2001, दोनों हमलो की पूरी जानकारी

FAQ (Frequently Asked Questions)

पार्लियामेंट पर हमला करने वाला ललित झा कौन है?

ललित झा कोलकाता में एक एनजीओ का महासचिव था और वह कोलकाता में रहकर बच्चो को ट्यूशन पढ़ाता था एक स्कूल में अध्यापक भी था। इसके साथ-साथ वह अपनी पढाई भी कर रहा था। ललित अमर शहीद भगत सिंह से बहुत अधिक प्रेरित था।

ललित झा कहाँ का रहने वाला है।

ललित झा बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। वह पढ़ने के लिए कोलकाता गया हुआ था।

ललित झा ने पार्लियामेंट पर हमला क्यों किया?

ललित ने 15 दिसंबर को अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया था। उसने बताया की वह अमर शहीद भगत सिंह से बहुत अधिक प्रेरित है। इसलिए उसने ये सब किया और इसके अलावा ललित ने बताया की इस हमले की तैयारी पूरे एक साल से चल रही थी।

See also  Sakshi Malik Wrestler: बायोग्राफी, पति, करियर और सभी जानकारी

Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *