pratap simha bjp mp biography

Pratap Simha BJP MP: जाने जीवनी, संसद हमलावरों के पास इन्होने बनवाये

प्रताप सिम्हा भारतीय जनता पार्टी से कर्नाटक के मैसूर से पार्लियामेंट के सदस्य है। प्रताप सिम्हा बीजेपी के बड़े ही प्रसिद्ध नेता रहे है। प्रताप सिम्हा हिंदुत्व के एक कट्टर समर्थक है। आज आप इस लेख में Pratap Simha की जीवनी के बारे में जानेंगे। इसके अलावा आप इस लेख में जानेगे कि दिल्ली संसद भवन पर 13 दिसंबर 2023 को जो हमला हुआ था, वह प्रताप सिम्हा के द्वारा बनाये गए पास के जरिये हुआ था।

Pratap Simha Biography

pratap simha biography
Pic: Facebook

प्रताप सिम्हा का जन्म 21 जून 1976 को कर्नाटक के सकलेशपुरा गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम स्वर्गीय बीई गोपाल गौड़ा और माता का नाम पुष्पा देवी है। प्रताप सिम्हा का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था।

प्रताप सिम्हा ने मैंगलौर यूनिवर्सिटी से 1999 में मास्टर की डिग्री हासिल की हुई है। प्रताप सिम्हा की शादी 2010 में अर्पिता सिम्हा से हुई थी।

Pic: Twitter

प्रताप सिम्हा की एक बेटी है जिसका नाम विपांची सिम्हा है। प्रताप सिम्हा राजनीति से पहले कन्नड़ प्रभा में एक पत्रकार के रुप में कार्य करते थे। उसके बाद प्रताप सिंह ने राजनीती में जाने का विचार किया था।

Pic: Twitter

प्रताप सिम्हा ने शुरुआत में 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। प्रताप सिम्हा को जून 2015 में भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य के लिए चुना गया था।

See also  Chhatrapati Shivaji Maharaj Bio, birth, spouse, children: पूरी जानकारी

प्रताप सिम्हा बीजेपी से 17वीं लोक सभा के सदस्य बने है। इसके अलावा प्रताप सिम्हा बीजेपी से 16वीं लोकसभा के भी सदस्य रहे थे। प्रताप सिम्हा नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते है। और उन्होंने 2007 में नरेंद्र मोदी की जीवनी भी लिखी थी।

प्रताप सिम्हा भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता है। ये अपनी जिम्मेदारियां बखूबी समझते है। लेकिन 13 दिसंबर 2023 को संसद पर हुए हमले के पीछे ऐसा कहा जा रहा है की ये हमला प्रताप सिम्हा की वजह से हुआ था।

प्रताप सिम्हा के द्वारा बनवाये गए ‘पास’ के जरिये हुआ संसद पर हमला

sansad attack 2023
Pic: timesnownews

13 दिसंबर 2023 को संसद पर हुए हमले के पीछे प्रताप सिम्हा का नाम लिया जा रहा है। 13 दिसंबर को प्रताप सिम्हा ने दो घुसपैठियों का विजिटिंग पास बना दिया था। जिसका फायदा उठाकर उन दोनों ने संसद पर हमला कर दिया था।

लोकसभा की कड़ी कार्यवाही के बाद पता चला है कि दोनों घुसपैठियों के नाम सागर और मनोरंजन डी है। वे दोनों विजिटिंग बालकनी से संसद भवन में कूदे और उसके अंदर मनोरंजन डी ने सीटों के ऊपर उछल-कूद करनी शुरू कर दी।

कुछ समय के बाद वे अपने जूतों से कुछ निकालते हुए नजर आए। उसी दौरान भवन के अंदर हर तरफ पीले रंग का धुआँ फ़ैल गया। जिसकी वजह से कुछ भी साफ़ नजर नहीं आ रहा था।

संसद के सुरक्षाकर्मियों ने उन दोनों घुसपैठियों को पकड़ लिया और उन्हें तुरंत पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस की काफी जांच-पड़ताल के बाद मनोरंजन डी ने बताया कि सागर को वह अपने साथ अपना दोस्त बनाकर लाया था और उसने नई संसद देखने के बहाने से पास जारी करवाए थे।

See also  Mahua Moitra TMC MP: जीवनी, पति, शिक्षा, और पोलिटिकल हिस्ट्री

पुलिस की जानकारी के बाद पता चला है कि मनोरंजन डी और सागर लगभग 3 महीनो से प्रताप सिम्हा के पीए के संपर्क में थे। इसके अलावा मनोरंजन डी ने बेंगलुरु के मैसूरु विवेकानंद यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की हुई है।

प्रताप सिम्हा से जुड़े अन्य विवाद

जब प्रताप सिम्हा को 2015 में भारतीय प्रेस परिषद् के सदस्य के लिए नियुक्त किया गया था, उसी दौरान प्रताप सिम्हा ने टीपू सुल्तान के जन्मदिन को मनाने को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध किया था।

प्रताप सिम्हा ने कहा था कि टीपू सुल्तान इस्लामियों के लिए एक बड़े आदर्श होंगे ,परन्तु हमारे लिए ये कभी आदर्शवादी नहीं हो सकते है।

उसके बाद प्रताप सिंम्हा के द्वारा किया गया एक और विवाद सामने आया था। उस समय प्रताप सिम्हा ने अपना एक और बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा था कि, “उन्होंने कई जगहों पर बस स्टैंडो को गोल गुम्बद के रूप में देखा है।”

प्रताप सिम्हा ने कहा कि ये बस स्टैंड के गुम्बद किसी मस्जिद से कम नहीं है। इसलिए इन्हे इंजीनियरों से कहकर हटवाना होगा। प्रताप ने यह तक कह दिया की अगर इन्हे नहीं तुड़वाया गया तो वे खुद जेसीबी लाकर उनके ऊपर चला देंगे।

Pratap Simha Social Media Details

Pic: Facebook
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
ट्विटर@mepratap4 लाख 38 हज़ार
ईमेलmpmysoresimha@gmail.com
फेसबुक@MPPratapSimha7 लाख 50 हज़ार
वेबसाइटhttps://pratapsimha.com
इंस्टाग्राम@pratapsimha_mp84 हज़ार
threads.net@pratapsimha_mp8 हज़ार से ज्यादा
यूट्यूब@PratapSimhaOfficial16 हाज़त 400

निष्कर्ष (Conclusion)

प्रताप सिम्हा बीजेपी के कर्नाटक, मैसूर की 17वीं लोकसभा के एक प्रमुख सदस्य है। प्रताप सिम्हा हिंदुत्व को बहुत अधिक बढ़ावा देते है। वे स्वयं एक कट्टर हिन्दू है।

See also  Pallavi Prashant: बायोग्राफी, एक किसान के बेटे ने जीता तेलगु बिग बॉस-7
Pic: Twitter

प्रताप सिम्हा नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते है और उनके जीवन से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इन्होने 2007 में नरेंद्र मोदी की जीवनी भी लिखी थी। आपको यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करे।

Read More: Prem Chand Bairwa: जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

FAQ (Frequently Asked Questions)

प्रताप सिम्हा कौन है?

प्रताप सिम्हा भारतीय जनता पार्टी से कर्नाटक के मैसूर से संसद के सदस्य है। वे कई बार अपने बयानों की वजह से विवादों में आ जाते है।

प्रताप सिम्हा कितने साल के है?

प्रताप सिम्हा का जन्म 21 जून 1976 को हुआ था। 2023 में प्रताप सिम्हा 47 साल के हो चुके है।

प्रताप सिम्हा किस राज्य से है?

प्रताप सिम्हा कर्नाटक राज्य से हैं। वह 26 मई 2014 से मैसूर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा में संसद सदस्य हैं।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *