pallavi prashant full bio

Pallavi Prashant: बायोग्राफी, एक किसान के बेटे ने जीता तेलगु बिग बॉस-7

पल्लवी प्रशांत एक किसान, ब्लॉगर और यूटूबर है। जो की तेलंगाना के रहने वाले है। ये तेलंगाना से बिग-बॉस सीजन-7 के विजेता बने है। इनके ब्लॉग में कृषि और शिक्षा से जुडी हुई वीडियो होती है। ये अपनी वीडियो के माध्यम से अपने जीवन और कृषि कार्यो को साझा करते रहते है। आज आप इस लेख में Pallavi Prashant की जीवनी के बारे में जानेंगे। इसके अलावा ये भी जानेंगे की कैसा रहा इनका घर से बिग-बॉस तक का सफर।

Pallavi Prashant Biography

pallavi prashant biography
Pic: Instagram

पल्लवी प्रशांत का जन्म 1 मई 1995 को तेलंगाना में हुआ था। इनके पिता एक किसान है। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की हुई है। पल्लवी प्रशांत का एक भाई है, जिसका नाम महावीर है। पल्लवी प्रशांत ने एक लाइन कही है- “अन्ना अन्ना, मैं एक किसान का बच्चा हूं और अन्ना मल्ला ओचिना।” इसकी वजह से ये अधिक प्रसिद्ध हुए है।

Pic: Instagram

पल्लवी प्रशांत अपने दूसरे नाम मल्ला ओचिना के नाम से भी जाने जाते है। ये अपने ब्लॉग और यूट्यूब की वीडियो पर अपने खेतो, कृषि और शिक्षा से प्रेरित करने वाली वीडियो डालते है। पल्लवी प्रशांत यूट्यूब पर वीडियो बनाने से पहले लोक गीत गाया करते थे।

परन्तु उनका कहना था कि उनके साथ गाना गाने वाले दोस्तो ने उन्हें धोखा दे दिया और सारे पैसे लेके चले गए। उस दौरान उन्होंने अपना जीवन समाप्त करने की भी सोची थी। परन्तु उन्होंने फिर ऐसा नहीं किया और यूट्यूब पर कृषि से जुडी हुई वीडियो बनाने लगे।

See also  Savitri Jindal: बायोग्राफी, कोन है इनके पति, पोलिटिकल करियर और नेट वर्थ

उन्होंने 2022 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था, उनके यूट्यूब चैनल पर 2023 तक 3 लाख सब्सक्राइबर्स हो चुके थे।इन्होने अपनी तमिल भाषा में गाने के साथ इनकी वीडियो भी अपलोड हुई है।

उस गाने में सबने उन्हें बहुत प्यार दिया। ये तेलगु बिग-बॉस-7 में प्रवेश करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपना समर्थन करवाने के लिए अपने दर्शको के लिए एक वीडियो भी बनाया था।

उसके बाद पल्लवी प्रशांत को 2023 के तेलगु बिग-बॉस-7 में जाने के लिए इजाजत मिली। तब पल्लवी ने कहा की इस दिन का उन्हें लम्बे समय से इन्तजार था – कि एक किसान के नौजवान बेटे को आखिरकार बिग-बॉस के घर में जगह मिल ही गयी।

जब वे तेलगु बिग बॉस-7 में गए थे तब वे अपने गांव की मिट्टी और कुछ अनाज साथ लेकर गए थे। उस मिट्टी और अनाज को उन्होंने मेजबान नागार्जुन को उपहार के रूप में उन्हें दिया। वे नागार्जुन के प्रशंसक रहे है।

बिग-बॉस के घर में पल्लवी प्रशांत का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा था। उन्होंने वहां सभी अपनों की बहुत इज्जत की और उनके साथ बहुत अच्छा व्यहार किया। और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।

इसी के साथ पल्लवी प्रशांत को 17 दिसंबर 2023 को तेलगु बिग बॉस सीजन-7 का विजेता बनाया गया। 2023 में तेलगु बिग बॉस-7 में पल्लवी प्रशांत ने जीत हासिल की और अपने गांव का नाम रोशन किया। इसके साथ ही उन्हें इस जीत के लिए 35 लाख रूपए का इनाम भी दिया गया।

Pic: Instagram

Physical Appearance

नामपल्लवी प्रशांत
हाइट लगभग 5 फीट 7 इंच (5’7″) यानी 170 सेंटीमीटर
वेट लगभग 60 किलो
बालो का रंग काला
आखो का रंग काला
शारीरिक मापसीना- लगभग 40 इंच
कमर- लगभग 30 इंच
बाइसेप्स-लगभग 13 इंच

Pallavi Prashant’s Social Media Details

Pic: Instagram
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
इंस्टाग्राम @pallaviprashanth_1 मिलियन
यूट्यूब @pallaviprashanth50331 मिलियन
threads.net @pallaviprashanth_41.5 हजार

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Instagram

पल्लवी प्रशांत तेलंगाना में रहने वाला एक नौजवान किसान है। पल्लवी ने यूट्यूब और ब्लॉग पर कृषि से सम्बंधित वीडियोस को बनाके प्रसिद्धि हासिल की है। पल्लवी प्रशांत यूट्यूब पर वीडियो बनाने से पहले लोक गीत गाया करते थे।

See also  Raghuram Rajan: जाने इनकी जीवनी, करियर और पूरी जानकारी

उन्होंने 2022 में अपना यूट्यूब चैनल बनाया था। उस पर इनकी कृषि से जुडी हुई वीडियो को बहुत पसंद किया गया और उसके बाद पल्लवी ने गाने के साथ-साथ वीडियो भी बनाया।

वह सभी के द्वारा बहुत अधिक पसंद किया गया। और ऐसे ही वे धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए। आपको यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें।

Read More: Sai Sudarshan: बायोग्राफी, क्रिकेट करियर और पूरी जानकारी

FAQ (Frequently Asked Questions)

पल्लवी प्रशांत प्रसिद्ध क्यों है?

पल्लवी प्रशांत के यूट्यूबर, इंस्टाग्रामर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। लाखों लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते है। इसके अलावा पल्लवी प्रशांत ने 17 दिसंबर 2023 को तेलगु बिग बॉस सीजन-7 को जीतकर अपनी प्रसिद्धि और भी बढ़ा ली है। उन्हें इनाम के तौर पर 35 लाख रूपए मिले है।

पल्लवी प्रशांत की उम्र क्या है?

पल्लवी प्रशांत का जन्म 1 मई 1995 को हुआ था। पल्लवी प्रशांत 2023 में 28 साल के हो चुके है।

पल्लवी प्रशांत कितने लम्बे है?

पल्लवी प्रशांत लगभग 5 फीट 7 इंच यानी 170 सेंटीमीटर लम्बे है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *