tmc mp mahua moitra full biography

Mahua Moitra TMC MP: जीवनी, पति, शिक्षा, और पोलिटिकल हिस्ट्री

महुआ मोइत्रा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर है। उन्होंने भारतीय राजनीती में प्रवेश करने के लिए साल 2009 में अपनी इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी छोड़ दी। बाद में वे इंडियन युथ कांग्रेस से जुड़ गई। इस लेख में आप Mahua Moitra TMC MP के बारे में जानेंगे। जिसके अंतर्गत आपको उनके पलिटिकल करियर के बारे में भी जानने को मिलेगा।

TMC MP Mahua Moitra Biography (महुआ मोइत्रा का जीवन परिचय)

mahua moitra biography
Pic: Facebook

महुआ मोइत्रा का जन्म असम के कछार जिले के लाबैक में 12 अक्टूबर 1974 को हुआ था। वे एक बंगाली हिन्दू ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता का नाम द्विपेंद्र लाल मोइत्रा और उनकी माता का नाम मंजू मोइत्रा है। इसके अलावा उनकी एक बहन भी है।

महुआ मोइत्रा ने अपनी स्कूली पढाई की शुरुआत कोलकाता के “गोखले मेमोरियल गर्ल्स स्कूल” से की। उन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री अर्थशास्त्र और गणित में ली है। महुआ ने 1998 में अमेरिका के मैसाचुसेट्स में माउंट होलोके कॉलेज साउथ हैडली से अपनी स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।

बाद में उन्होंने “जेपी मॉर्गन चेस” के लिए न्यूयोर्क सिटी और लंदन में बतौर इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में काम किया। महुआ मोइत्रा ने भारतीय राजनीती में प्रवेश लेने के लिए साल 2009 में अपनी इन्वेस्टमेंट बैंकर की नौकरी को छोड़ दिया।

See also  Mallikarjun Kharge: बायोग्राफी, जाने इनका पोलिटिकल करियर
Pic: Facebook

नौकरी छोड़ने से पहले महुआ 2008 में भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस (INC) की युवा शाखा “इंडियन युथ कांग्रेस” में शामिल हो गई। महुआ मोइत्रा ने जनवरी 2002 में डेनमार्क के निवासी लार्स वाउवर्ट ब्रोरसन (Lars Wauvert Brorson) से शादी की थी, जो की एक फाइनेंसर है। हालाँकि बाद में उन्होंने अपने पति को तलाक दे दिया।

Personal Life’s Details

निकनेमपुतलू
जन्मतिथि12 अक्टूबर 1974
उम्र (2023 में)49 साल
होमटाउनकोलकाता, वेस्ट बंगाल
जन्मस्थलअसम के कछार जिले के लाबैक में
हाइटलगभग 5′ 6″ यानि 168 सेंटीमिटर
पति लार्स ब्रोरसन

Mahua Moitra History in Politics

Pic: Facebook

महुआ मोइत्रा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2008 में भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस (INC) की युवा शाखा “इंडियन युथ कांग्रेस” से जुड़कर कर दी थी। हालाँकि महुआ ने लगभग दो साल बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस को अलविदा कह दिया।

भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के बाद महुआ मोइत्रा साल 2010 में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी (All India Trinamool Congress party, TMC) में शामिल हो गई। वे टीएमसी की प्रवक्ता और महासचिव भी रह चुकी है।

साल 2016 में हुए विधान सभा के चुनाव में महुआ मोइत्रा ने नादिया जिले के करीमपुर निर्वाचन (चुनाव) क्षेत्र से जीत हासिल की थी। इस जीत के बाद उन्हें साल 2019 के चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने कृष्णनगर चुनाव क्षेत्र से अपने प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतारा।

Pic: Facebook

तृणमूल कांग्रेस का महुआ को चुनाव में खड़ा करने का निर्णय बिलकुल सही निकला, महुआ ने उस चुनाव में जीत हासिल की और 23 मई 2019 को संसद की सदस्य (MP) बनी।

See also  Vishnu Deo Sai: जाने इनकी जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

इसके बाद उन्हें 2022 में होने वाले गोवा विधान सभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से 13 नवंबर 2021 को गोवा का पार्टी इंचार्ज बनाया गया ताकि वो चुनाव के लिए गोवा में पार्टी को तैयार कर सके। महुआ को तृणमूल कांग्रेस ने मार्च 2023 में पार्टी का राष्ट्रिय प्रवक्ता भी बनाया।

सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट जय अनंत देहद्राय ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआई को एक एफआईआर के साथ 14 अक्टूबर 2023 को शिकायत भेजी।

उस शिकायत में महुआ को भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोपी बताया है। जय अनंत देहद्राय ने महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया है की अडानी ग्रुप को निशाना बनाते हुए संसद में प्रश्न पूछने के लिए महुआ ने अडानी के बिज़नेस राइवल दर्शन हीरानंदानी से धन लिया है।

हालाँकि मोइत्रा ने इन सभी आरोपो को गलत बताया है और वे किसी भी तरह की जांच पड़ताल के लिए तैयार है। 9 नवंबर 2023 को संसदीय नैतिकता पैनल ने महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निकालने की सिफारिश की।

Pic: Twitter

लोकसभा ने 8 दिसंबर 2023 को महुआ मोइत्रा को लोकसभा की सदस्यता से हटाने के लिए वोट किया।

Mahua Moitra Social Media Details

Pic: Facebook
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
ट्विटर@MahuaMoitra8 लाख 63 हज़ार
ईमेलmahuamoitraoffice@gmail.com
इंस्टाग्राम@mahuamoitraofficial67 हज़ार
कांटेक्ट नंबर073848 82483
फेसबुक@MahuaMoitraOfficial3 लाख 45 हज़ार

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Facebook

महुआ मोइत्रा ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर किया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर राजनीती में शामिल होने का निर्णय लिया।

सबसे पहले वे कांग्रेस (INC) की युवा शाखा से जुडी वे लगभग 2 सालों तक कांग्रेस से जुडी रही। लेकिन बाद में महुआ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई। तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कई चुनाव लड़े और उनमे जीत हासिल की।

See also  Bhagat Singh Biography: भगत सिंह का जीवन परिचय हिंदी में

धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई और मई 2019 में वो लोकसभा की संसद सदस्य बनी। हालाँकि उनपर लगे आरोपो की वजह से उनको 8 दिसंबर 2023 को लोकसभा की सदस्यता से हटा दिया गया। आपको महुआ मोइत्रा के बारे में जानकर कैसा लगा। अपने विचार हमे कमेंट करके जरूर बताएं।

Read More: Bhajan Lal Sharma: जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

FAQ (Frequently Asked Questions)

महुआ मोइत्रा कौन है?

महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस की एक प्रसिद्ध नेता है। वे कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से 23 मई 2019 से 8 दिसंबर 2023 के बीच मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट रही थी।

महुआ मोइत्रा के पति कौन है?

महुआ मोइत्रा के पति लार्स ब्रोरसन थे। महुआ ने उन्हें तलाक दे दिया है। उनके पूर्व-पति पेशे से एक फाइनेंसर है और वे डेनमार्क के निवासी है।

महुआ मोइत्रा की उम्र क्या है?

महुआ मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को हुआ था। 2023 में महुआ मोइत्रा 49 साल की हो चुकी है।

महुआ मोइत्रा के पिता कौन है?

महुआ मोइत्रा के पिता द्विपेंद्र लाल मोइत्रा है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *