prem chand bairwa full biography

Prem Chand Bairwa: जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

प्रेम चंद बैरवा भारतीय जनता पार्टी के एक जाने-माने सदस्य है। प्रेम चंद बैरवा को 12 दिसंबर 2023 को राजस्थान का उप मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। आप आज इस लेख में राजस्थान के उप मुख्यमंत्री Prem Chand Bairwa की जीवनी के बारे में जानेंगे। प्रेम चंद बैरवा ने सक्रिय रूप से समुदाय विकास के पहलुओं का समर्थन किया है।

Prem Chand Bairwa Biography

prem chand bairwa
Pic: Twitter

प्रेम चंद बैरवा का जन्म 19 अगस्त 1969 को मौमजाबाद तहसील के श्री निवासपुरा गांव में हुआ था। प्रेम चंद बैरवा एक दलित समुदाय के परिवार से सम्बन्ध रखते है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार प्रेम चंद बैरवा भरतपुर के रहने वाले है। प्रेम चंद बैरवा ने जयपुर के राजस्थान यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। और इन्होने इसी यूनिवर्सिटी से ही पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

प्रेम चंद बैरवा पोलिटिकल करियर

Pic: Twitter

प्रेम चंद बैरवा ने अपना राजनीति का सफर अखिल भारतीय परिषद् से शुरू किया था। प्रेम चंद ने सबसे पहले 1995 में दूदू ब्लॉक संगठन में काम किया।

उसके बाद प्रेम चंद ने 2000 में जिला परिषद् के सदस्य के रूप में वार्ड 15 में काम किया था। इसके बाद प्रेम चंद ने भाजपा मंडल के महामंत्री के रूप में और एससी मोर्चा जिला जयपुर के जिलाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।

See also  Lalit Jha: जाने इनकी जीवनी और संसद हमले की पीछे की योजना

जब दूदू विधानसभा एससी वर्ग के लिए 2013 में आरक्षित हो गई, तब प्रेम चंद ने कांग्रेस प्रत्याशी को 33000 वोटो से हराया।

2023 में प्रेम चंद बैरवा ने कांग्रेस पार्टी के नेता बाबुलाल नागर को 35743 वोटो से भारी शिकस्त का सामना कराया।

Pic: Twitter

राजस्थान के चुनावी नतीजों के बाद 12 दिसंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की बैठक हुई।

उसके बाद राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह घोषणा की कि भजन लाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री और प्रेम चंद बैरवा के साथ-साथ राजकुमारी दिया कुमारी को उप-मुख्यमंत्री बनाया जायेगा।

Prem Chand Bairwa Social Media Details

Pic: Twitter
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
ट्विटर@Mladrprembjp8 हज़ार से ज्यादा
फेसबुक@drpremchandbairwa1 हज़ार 300 से ज्यादा
इंस्टाग्राम@mladrpremchandbairwabjp780 से ज्यादा

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Twitter

प्रेम चंद बैरवा भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख सदस्य है। इनका सम्बन्ध एक दलित समुदाय से है। इन्होने अपनी राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय परिषद् से की थी।

12 दिसंबर 2023 को इन्हे राजस्थान का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था। यह लेख आपको कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Read More: Bhajan Lal Sharma: जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

FAQ (Frequently Asked Questions)

राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री कौन है?

राजस्थान में हुए 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेम चंद बैरवा और राजकुमारी दिया कुमारी को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया।

प्रेम चंद बैरवा कितने साल के है?

प्रेम चंद बैरवा राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री कब बने थे?

प्रेम चंद बैरवा राजस्थान के 7वें उप-मुख्यमंत्री बने है। उन्होंने दूदू चुनाव क्षेत्र से जीत हासिल की थी और उन्होंने अपने पद का कार्यभार 15 दिसंबर 2023 को संभाला।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *