narendra singh tomar full biography

Narendra Singh Tomar: जाने इनकी जीवनी और पोलिटिकल हिस्ट्री

नरेंद्र सिंह तोमर भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ है। वर्तमान में नरेंद्र सिंह तोमर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कृषि और किसान कल्याण मंत्री का कार्य कर रहे है। नरेंद्र सिंह तोमर 17वीं लोकसभा के सदस्य भी है। इस लेख में आपको Narendra Singh Tomar के बारे में जानने को मिलेगा। इसके अलावा आपको इस लेख में नरेंद्र सिंह तोमर के परिवार और पलिटिकल करियर के बारे में भी पता चलेगा।

Narendra Singh Tomar Biography

narendra singh tomar
Pic: Facebook

नरेंद्र सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 12 जुलाई 1957 को मध्यप्रदेश के मोरेना गांव के एक क्षत्रिय परिवार में हुआ था। इनके पिता मुंशी तोमर एक किसान है और इनकी माता शारदा देवी एक ग्रहणी है।

Pic: Facebook

नरेंद्र सिंह तोमर ने अपनी शिक्षा जीवाजी विश्व विद्यालय, ग्वालियर से की है। नरेंद्र सिंह ने दर्शनशास्त्र से स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है।

इसके उपरांत नरेंद्र सिंह तोमर ने किरण सिंह तोमर से शादी कर ली। इनकी पत्नी एक ग्रहणी है। इनके दो बेटे और एक बेटी भी है।

Pic: amarujala

इनकी बेटी का नाम निवेदिता तोमर है। निवेदिता की शादी नीरज सिंह भाटी से हुई है। नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे का नाम देवेन्द्र सिंह तोमर और छोटे बेटे का नाम प्रबल सिंह तोमर है। नरेंद्र सिंह तोमर के दोनों बेटे पॉलिटिशियन है।

See also  Raghuram Rajan: जाने इनकी जीवनी, करियर और पूरी जानकारी
Pic: Instagram

नरेंद्र सिंह तोमर का स्वाभाव बचपन से ही शांतिप्रिय रहा है। इन्हे लोगो ने बहुत कम गुस्सा करते हुए देखा है। इनके सामने समस्या चाहे कैसी भी हो परन्तु ये सभी समस्याओं को शांति से ही सुलझाते है।

नरेंद्र सिंह अपने पिता मुंशी तोमर के साथ गांव में कृषि का कार्य करते थे। कुछ समय पश्चात् उनकी रूचि राजनीति में जाने की करने लगी और तभी से नरेंद्र सिंह ने राजनीति की ओर कदम बढ़ाया।

नरेंद्र सिंह तोमर का पोलिटिकल करियर

Pic: Facebook

शुरूआती दौर में नरेंद्र सिंह को सबसे पहले 1979 में सरकारी महाविद्यालय, मुरार में छात्र संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

उसके बाद नरेंद्र सिंह 1980 से लगभग 1984 तक ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बने थे।

इसके बाद नरेंद्र सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी युवा मंच से 1984 से लगभग 1985 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री भी बने थे।

उसके बाद ये 1987 तक मध्यप्रदेश, ग्वालियर नगर निगम के काउंसलर भी रहे थे। नरेंद्र सिंह तोमर राज्यसभा के सदस्य भी रहे है।

इसके बीच नरेंद्र सिंह तोमर 1986 से लगभग 1990 तक के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मंच से मध्यप्रदेश के राज्य अध्यक्ष भी बने थे।

नरेंद्र सिंह तोमर 1991 से 1996 तक के लिए भारतीय जनता पार्टी युवा मंच से मध्यप्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष बने। इस दौरान वे मध्यप्रदेश के अध्यक्ष बने रहे थे।

इसके बाद नरेंद्र तोमर को 1998 को मध्यप्रदेश से विधायकी का सदस्य बनाया गया था। इसके बाद वे 2003 में मध्यप्रदेश की सरकार के कैबिनेट मंत्री बने थे।

Pic: Facebook

इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर 20 नवंबर 2006 से मार्च 2010 तक के लिए भारतीय जनता पार्टी से मध्यप्रदेश के अध्यक्ष बने थे।

See also  Shrenu Parikh: बायोग्राफी, कोन है इनके पति, लव स्टोरी

उसके बाद नरेंद्र सिंह तोमर को 2009 में मोरेना से 15वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन विधायक चुना गया। क्योकि उन्होंने कांग्रेस की तरफ से रामनिवास रावत को हरा दिया था।

इस चुनाव से नरेंद्र सिंह तोमर का हौसला बड़ा और फिर उन्होंने ग्वालियर से 16वीं लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा और इसमें वे कांग्रेस पार्टी के अशोक सिंह को हराकर विजयी हुए। और उन्हें विधायक चुन लिया गया था।

इसके उपरांत 24 मई 2014 से 5 जुलाई 2016 तक के लिए इन्हे नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट में खान, श्रम, रोजगार और इस्पात के लिए कैबिनेट केंद्रीय मंत्री घोषित कर दिया गया था।

इतना ही नहीं 26 मई 2014 को इस पद के लिए भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के सामने सपथ दिलाई गयी थी। ताकि इन्हे जो काम दिया गया है वो ये पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करे।

इसके बाद 5 जुलाई 2016 को पियूष गोयल ने नरेंद्र सिंह तोमर की जगह ले ली और नरेंद्र सिंह तौमर को पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पीने का पानी और स्वछता के लिए कैबिनेट मंत्री बना दिया गया था।

इसके बाद 2019 में नरेंद्र सिंह तोमर को पंचायती राज और राज मंत्रालय के साथ-साथ उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का भार भी सौपा गया था।

अंत में तौमर ने 2023 में मध्यप्रदेश से विधानसभा के चुनाव में दिमिनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर बहुजन समाज पार्टी के बलवीर सिंह दंडोतिया को कुल 24000 वोटो से हराया।

Pic: Facebook

2023 में नरेंद्र सिंह तोमर जी को नरेंद्र मोदी मंत्री मंडल में केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण के अलावा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।

See also  Mohit Pandey: जाने जीवनी और योग्यता, ये बने अयोध्या राम मंदिर के पुजारी

Narendra Singh Tomar Social Media Details

Pic: Facebook
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
ट्विटर@nstomar8 लाख 90 हज़ार
ईमेलnstomaroffice@gmail.com
इंस्टाग्राम@bjpnstomar1 लाख 21 हज़ार
फेसबुक@narendrasinghtomarbjp6 लाख 16 हज़ार

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Facebook

नरेंद्र सिंह तोमर भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ है। ये बहुत ही शांतिप्रिय नेता रहे है। नरेंद्र जी राज्य सभा के भी अच्छे सदस्य रहे है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने नरेंद्र सिंह तौमर को मुन्ना भैया नाम का उपनाम दिया था। नरेंद्र जी मुन्ना भैया नाम के नाम से भी प्रसिद्ध है।

इस लेख में आपने नरेंद्र सिंह तौमर के राजनीति से जुड़े जीवन के बारे में जाना। आपको यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करे।

Read More: Mahua Moitra TMC MP: जीवनी, पति, शिक्षा, और पोलिटिकल हिस्ट्री

FAQ (Frequently Asked Questions)

नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे कौन है?

नरेंद्र सिंह तोमर के दो बेटे है और वे दोनों ही राजनीतिज्ञ है। इनके बेटों के नाम देवेन्द्र सिंह तोमर और प्रबल सिंह तोमर है।

नरेंद्र सिंह तोमर जी के दामाद कौन है?

neeraj singh bhati

नरेंद्र सिंह तोमर जी की बेटी निवेदिता तोमर की शादी नीरज सिंह भाटी से हुई है। नीरज वर्तमान में इको टूरिज्म के डायरेक्टर हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता है।

नरेंद्र सिंह तोमर की उम्र क्या है?

नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 12 जुलाई 1957 को हुआ था। 2023 में नरेंद्र सिंह तोमर 66 साल के हो चुके है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *