vishnu deo sai full biography

Vishnu Deo Sai: जाने इनकी जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के नए सीएम के रूप में चुने गए है। इनका आज देश भर में बहुत बड़ा नाम है। ये छत्तीसगढ़ की आदिवासी जनता के बहुत अच्छे नेता माने जाते है। इन्होने अपने कार्यकाल में अनेको महत्वपूर्ण कार्य किये है। आज आप इस लेख में Vishnu Deo Sai के बारे में जानेगे। ये अपने शांत स्वभाव के लिए अधिक प्रसिद्ध है।

Vishnu Deo Sai Biography

vishnu deo sai chhattisgarh cm 2023
Pic: Instagram

विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले के छोटे से बगिया गांव में हुआ था। इनके पिता श्री राम प्रसाद साई एक किसान है। और इनकी माता श्रीमती जशमनी देवी एक ग्रहणी है।

विष्णु देव साय की पढ़ाई जशपुर के कुनकरी में स्तिथ लोयोला उच्चतर माध्यमिक स्कूल से हुई।इन्होने अपनी शिक्षा 12वीं तक ही की है। विष्णु देव साय का एक छोटा भाई भी है जिसका नाम ओमप्रकाश है। इनकी शादी 1991 में कौशल्या देवी से हुई।

कौशल्या देवी एक सोशल वर्कर का काम करती है। विष्णु देव साय और कौशल्या देवी के तीन बच्चे है जिनमे एक लड़का जिसका नाम तोशेन्द्र देव साय है। और दो लड़की जिनके नाम स्मृति साय और निवृति साय है।

See also  Shrenu Parikh: बायोग्राफी, कोन है इनके पति, लव स्टोरी

Political History of Vishnu Deo Sai

Pic: Chhattisgarh Legislative Assembly

विष्णु देव साय जी ने 1989 को राजनीति में में प्रवेश किया था। साय ने राजनीति में सबसे पहला कदम बगिया गांव के सरपंच के रूप में रखा था। इन्हे सरपंच के चुनाव में अच्छी जीत हासिल हुई थी।

छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी ने 1990 में इनके ऊपर विश्वास किया और इन्हे विधानसभा क्षेत्र से विधायक का टिकट दिलाया गया था। इस चुनाव में विष्णु देव साय ने जीत हासिल की थी। इन्होने उस दौरान एक विधायक के रूप में अच्छा कार्य भार संभाला।

उसके बाद ये रायगढ़ विधानसभा से 1999 से 2014 तक लगातार तीन बार सांसद चुने गए थे। और इन्होने राजनीति में अच्छी पकड़ हासिल की। इसके बाद साय लोकसभा के लिए भी चार बार निर्वाचित हुए थे।

इस दौरान भी साय ने अपना कार्य कुशलता पूर्वक निभाया। विष्णु देव साय 2010 से 2014 के बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष भी रह चुके है। विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

और ये छत्तीसगढ़ की आदिवासी जनता के लिए एक महान नेता साबित हुए। इससे साय की आदिवासी समाज में पकड़ और भी मजबूत हो गयी। इसके बाद ये 2014 से 2019 तक के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहे थे।

साय ने इस पद पर आकर अलग-अलग समय में स्टील, खनन, तथा श्रम रोजगार मंत्रालय में राजमंत्री की भूमिका निभाई। जिसके चलते साय काफी लोकप्रिय नेता रहे है।

विष्णु देव साय जी को 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए कोई टिकट नहीं मिला था। परन्तु 2020 में जनता का उन पर भरोसा देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया। जिस पर इन्होने 2022 तक तक काम किया।

See also  Diksha Chhabra: जाने वो कैसे बनी Housewife से Mrs India Earth

विष्णु देव साय जी को 8 जुलाई 2023 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। ये पीएम मोदी से पहले के कार्यकाल में मंत्री थे। इसके बाद 2023 में विष्णु देव साय कुनकरी विधानसभा चुनाव से सीट जीतकर विधायक बने है।

Pic: Instagram

विष्णु देव साय भारत की 16वीं सभा के सदस्य है। 2023 की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 सीटों में से कुल 54 सीटें जीती है। वही 2018 के चुनाव में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस पार्टी कुल 35 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए विष्णु देव साय को चुने जाने के तुरंत बाद साय ने घोषणा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जनता की सेवा का अवसर प्रदान किया है, मै जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।

विष्णु देव साय ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इसी के उपरांत छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये एलान करते हुए कहा कि- “मैं प्रदेश के सभी नेतृत्व को बधाई देना चाहता हूँ।”

उन्होंने कहा कि जो विश्वास उनके ऊपर जनता ने दिखाया है वे इस पर खरा उतरेंगे। और उन्होंने जनता से जो वादे किए है उन्हें वे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सबके मेरे ऊपर विश्वास और भरोसे की वजह से ही आज उन्हें यह जीत हासिल हुई है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि इस जीत से कुशासन, भ्रष्टाचार, माफिया, अन्याय, अत्याचार तथा घोटाला आदि सब ख़त्म हो जायेगा। यह जीत छत्तीसगढ़ का मनोबल बढ़ाने वाली जीत है।

See also  Vivek Ramaswamy: जीवनी, पोलिटिकल करियर और सारी निजी जानकारी

Vishnu Deo Sai Social Media Details

Pic: Instagram
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
इंस्टाग्राम@vishnudeosai21 हज़ार
ट्विटर@vishnudsai50 हज़ार

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Instagram

विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ के बहुत ही जाने-माने नेता है। छत्तीसगढ़ की आदिवासी जनता में उनकी बहुत अच्छी पकड़ रही है। इन्होने अपना पूरा समय राजनीति में ही व्यतीत किया है। ये बचपन से ही राजनीती में जाने का शौक रखते थे।

इन्हे अपने जीवन के कार्यकाल में राजनीती का अच्छा अभ्यास रहा है। और ये एक अच्छे और कुशल नेता साबित हुए है।

छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के बाद के विष्णु देव साय जी यहाँ के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। आपको यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Read More: Mahant Balaknath: जाने इनकी जीवनी और Political History

FAQ (Frequently Asked Questions)

विष्णुदेव साय जी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पद कब संभाला?

विष्णु देव साय जी 13 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और अपना पद संभालेंगे।

विष्णु देव साय 2023 में किस चुनाव क्षेत्र से जीते है?

विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता है। उन्होंने 2023 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की और छत्तीसगढ़ विधान सभा के सदस्य बने।

विष्णु देव साय कितने साल के है?

विष्णु देव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को हुआ था। 2023 में विष्णु देव साय जी 59 साल के हो चुके है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *