bhajan lal sharma rajasthan cm biography

Bhajan Lal Sharma: जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

भजन लाल शर्मा एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। भजन लाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के नेता है। भजन लाल शर्मा को 2023 के चुनाव में राजस्थान का मुख्यमंत्री चुना गया है। भजन लाल शर्मा बीजेपी के बहुत करीब है। आज आप इस लेख में Bhajan Lal Sharma के बारे में जानेंगे और साथ में आप इनके पोलिटिकल करियर के बारे में भी जानेगे।

Bhajan Lal Sharma Biography

bhajan lal sharma biography
Pic: Facebook

भजन लाल शर्मा का जन्म 1967 में भरतपुर के अट्टारी गांव के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। भजन लाल के पिता कृष्ण स्वरुप शर्मा जी एक साधारण किसान थे और उनकी माता गोमती देवी एक ग्रहणी है।

भजन लाल शर्मा जी का बचपन गांव में ही बीता था। इनकी 10वीं की शिक्षा 1984 में और 12वीं की शिक्षा 1986 में गगवाना हाईस्कूल से पूरी हुई। उसके बाद इन्होने 1989 में एमएसजे कॉलेज भरतपुर से बीए किया।

उसके बाद भजन लाल अपनी पॉलिटिक्स की पढ़ाई पूरी करने के लिए जयपुर चले गए थे। वहां पर भजन लाल ने राजस्थान युनिवर्सिटी से 1993 में राजनीति विज्ञान से एमए करके मास्टर की डिग्री प्राप्त की।

भजन लाल शर्मा ने गीत शर्मा से शादी की। इनके दो बेटे है। इनकी पत्नी गीता शर्मा भी पंचायत समिति की सदस्य रह चुकी है।

See also  Bhagat Singh Biography: भगत सिंह का जीवन परिचय हिंदी में
Pic: Indiatv

इनका बड़ा बेटा आशीष राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस के परीक्षा की तैयारी कर रहा है और इनका छोटा बेटा कुनाल एक डाक्टर है।

भजन लाल शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ जयपुर के सांगानेर में रहते है। हालाँकि ये भरतपुर के निवासी है।

भजन लाल शर्मा का पोलिटिकल करियर

Pic: Facebook

भजन लाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी के एक जाने-माने राजनेता है। ये कई सालो से भाजपा के लिए कार्यरत है। भजन लाल शर्मा को 2023 के चुनाव में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया गया है।

भजन लाल शर्मा ने 1991 में कश्मीरी मोर्चा में भाग लिया और उस मोर्चे के दौरान उधमपुर में स्वयं की गिरफ़्तारी भी होने दी। उसके बाद 1992 में भजन लाल को श्री राम चंद्र जी की भूमि आंदोलन के कारण जेल जाना पड़ा था।

भजन लाल शर्मा ने सबसे पहले 2000 में 27 साल की उम्र में अपने गावं अट्टारी से सरपंच का चुनाव लड़ा। उसके बाद भजन लाल शर्मा जी 2010 से लगभग 2015 तक पंचायत समिति के सदस्य बने रहे।

Pic: Facebook

उसके बाद भजन लाल जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिली। यहाँ पर इन्हे भरतपुर का जिला मंत्री बनाया गया। और कुछ समय के बाद इन्हे जिला मंत्री से जिला का महामंत्री बना दिया गया।

उसके बाद भजन लाल जी बर्ष 2009 से 2014 तक राजस्थान भरतपुर से भारतीय जनता पार्टी के तीन बार जिलाध्यक्ष भी बनाये गए। भजन लाल जी को 2014 में प्रदेश जिलाध्यक्ष और 2016 में प्रदेश महामंत्री बनाया गया।

भजन लाल जी 2016 से अभी 2023 तक राजस्थान भरतपुर के प्रदेश महामंत्री बने हुए है। उसके बाद इन्होने 2023 में जयपुर के सांगानेर से विधायक का चुनाव लड़ा और उन्हें इस चुनाव में एक बड़ी जीत हासिल हुई।

See also  Mother Teresa Biography in Hindi: जानकारी जो कही नहीं
Pic: Facebook

भजन लाल शर्मा ने 2 दिसंबर 2022 में जेपी नड्डा के साथ रणथम्भौर की यात्रा की थी और उन्होंने वहां पर बाघ को भी देखा। भजन लाल शर्मा अपने आचार-व्यवहार तथा अपनी शांतिप्रिय छवि के कारण अधिक विख्यात है।

भजन लाल शर्मा गिर्राज जी के भक्त माने जाते है। भजन लाल जी कुछ समय से जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के संपर्क में थे।

भजन लाल जी को जयपुर सांगानेर विधायक से राजस्थान का विधायक चुना गया है। भजन लाल जी ने भारतीय कांग्रेस पार्टी को कुल 48,081 वोटो से हराकर भारी मात दी और विधायक का स्थान प्राप्त किया।

Pic: Facebook

12 दिसंबर 2023 की बैठक में राष्ट्रीय मंत्री, रक्षा मंत्री, उप-अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में एक नए चेहरे के साथ 56 वर्षीय भजन लाल शर्मा जी को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया।

Bhajan Lal Sharma Social Media Details

Pic: Facebook
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
ट्विटर@BhajanlalBjp1 लाख 6 हज़ार
इंस्टाग्राम@bjpbhajanlal1 लाख 36 हज़ार
ईमेलbhajanlal.bjp2012@gmail.com
फेसबुक@BhajanLalBJP3 लाख

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Facebook

भजन लाल जी जयपुर के सांगानेर में रहते है। ये भारतयीय जनता पार्टी के सदस्य है। भजन लाल शर्मा ने राजनीतिक डिग्री हासिल की हुई है। भजन लाल शर्मा ने राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के उपरांत सभी राज नेताओ का धन्यवाद दिया।

इसके साथ ही श्रीमती दिया कुमारी तथा प्रेम चंद्र बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राजस्थान विधायकी स्पीकर के लिए बासुदेव देवनानी को नियुक्त किया गया है। आपको यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें।

See also  Raja Harishchandra ki Kahani: जिनके सामने देवता भी झुके

Read More: Dr Mohan Yadav MP CM: जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

FAQ (Frequently Asked Questions)

भजन लाल शर्मा कितने साल के है?

भजन लाल शर्मा का जन्म 1967 में हुआ था। वर्तमान में भजन लाल शर्मा 56 साल के हो चुके है।

भजन लाल शर्मा की पत्नी कौन है?

भजन लाल शर्मा की पत्नी का नाम गीता शर्मा है। गीता शर्मा पंचायत समिति की सदस्य रह चुकी है।

भजन लाल शर्मा की मुख्य राजनीतिक करियर की शुरुआत कब हुई?

भजन लाल शर्मा जी ने वैसे तो कई मोर्चों और आंदोलनों में हिस्सा लिया है, लेकिन उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 2000 में हुई। जब उन्होंने 27 साल की उम्र में अपने गावं अट्टारी से सरपंच का चुनाव लड़ा।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *