dr mohan yadav MP CM bio

Dr Mohan Yadav MP CM: जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

डॉ मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। 2023 में वह मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किये गए है। मोहन यादव ने अपनी पढ़ाई पूरी होने से पहले ही राजनीती में कदम रख दिया था। आज इस लेख में हम Dr Mohan Yadav की जीवनी के बारे में जानेगे। उनकी बायोग्राफी के अलावा आपको इस लेख में उनके पोलिटिकल करियर से सम्बंधित विषयों के बारे में भी जानने को मिलेगा।

Dr. Mohan Yadav Biography

dr mohan yadav biography
Pic: Facebook

डॉ मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है। इनका जन्म 25 मार्च 1965 में मध्यप्रदेश के उज्जैन में हुआ था। इनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है और इनकी माता का नाम लीलाबाई यादव है। डॉ मोहन यादव OBC कैटेगरी से सम्बन्ध रखते है।

डॉ मोहन यादव की पढ़ाई उज्जैन से ही पूरी हुई है। मोहन यादव ने कई डिग्रियां जैसे बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए ली है। इसके अलावा उन्होने पीएचडी भी की हुई है।

मोहन यादव ने 2006 में पोलटिकल साइंस से मास्टर की डिग्री पूरी की थी। और उसके बाद जब ये पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर रहे थे तभी से इन्होने राजनीति में अपना पहला कदम रख दिया था।

Pic: Facebook

डॉ मोहन यादव की शादी सीमा यादव से हुई। मोहन यादव के तीन बच्चे है जिनमे 2 बेटे और एक बेटी है। इनका पूरा परिवार शिक्षित है, डॉ मोहन यादव का परिवार व्यवसाय, वकालत, व्यापार और कृषि से जुड़ा हुआ है।

See also  Rajat Patidar: बायोग्राफी, क्रिकेट करियर, स्टैट्स और सभी जानकारी

डॉ मोहन यादव 2023 में तीसरी बार मध्यप्रदेश के दक्षिण उज्जैन से विधायक चुने गए है। 2023 में मोहन यादव 58 साल के हो चुके है। मोहन यादव की बड़ी बहन कलावती उज्जैन नगर निगम की सभापति है।

Dr. Mohan Yadav Political History

Pic: Facebook

डॉ मोहन यादव ने छात्र काल में ही राजनीति आरम्भ कर दी थी। सबसे पहले इन्हे 1982 में पहली बार छात्र संघ का सह सचिव बनाया गया था।

1984 में मोहन यादव को छात्र संघ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का नगर मंत्री चुना गया था। और 1986 मे इन्होने विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली।

इसके बाद मोहन यादव वर्ष 1988 में एबीवीपी मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे थे।

डॉ मोहन यादव् को 1989 में प्रदेश इकाई परिषद् का मंत्री बनाया गया था। इसके साथ ही मोहन यादव को 1992 में भारतीय राष्ट्रीय नगर निगम का मंत्री बनाया गया था।

मोहन यादव को 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार सदस्य बनाया गया था। इसके अलावा इन्होने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह आदि के रूप में कार्य किया है।

इसके बाद 2002 में डॉ मोहन यादव को उज्जैन के विक्रम विश्व विद्यालय में कार्यकारी परिषद् का सदस्य चुना गया था। इसके बाद 2004 में ये भारतीय जनता पार्टी में कार्यसमिति के सदस्य बने थे।

मोहन यादव को 2010 में उज्जैन के विकाश प्राधिकरण के अध्यक्ष यानि की राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ। उसके बाद 2011 में मोहन यादव को एक दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री का पद हासिल हुआ था।

See also  Prem Chand Bairwa: जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

डॉ मोहन यादव ने 2013 में पहली बार उज्जैन दक्षिण विधानसभा का चुनाव जीता और इन्हे 14वे विधायक का पद प्राप्त हुआ।

Pic: Facebook

उसके बाद 2018 में मोहन यादव ने दूसरी बार मध्यप्रदेश उज्जैन विधानसभा में निर्वाचित हुए और दक्षिण उज्जैन के विधायक बने थे। यहाँ पर इन्होने मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

मोहन यादव ने 2 जुलाई 2020 को शिवराज सिंह चौहान की नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान इनको उच्च शिक्षा मंत्री का कार्यभार सौपा गया।

इसके बाद 11 दिसंबर 2023 को भाजपा विधानसभा मंडल की बैठक के बाद डॉ मोहन यादव को मध्यप्रदेश उज्जैन का 19वां मुख्य्मंत्री घोषित कर दिया गया। लोगो का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में स्वयं ही मोहन यादव का नाम मुख़्यमंत्री पद के लिए लिया।

इनके अच्छे स्वाभाव और अच्छे राजनीतिक कार्यो की वजह से मोहन यादव 2023 में तीसरी बार मध्य्प्रदेश के दक्षिण उज्जैन का चुनाव जीता और उन्हें वहां के 19 वें विधायक का पद प्राप्त हुआ।उज्जैन संभाग में मोहन यादव की गिनती देश के बड़े नेताओ में की जाती है।

डॉ मोहन यादव को उज्जैन का मुख्यमंत्री बनाया गया तथा इसके साथ ही जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया हैं। मोहन यादव को संघ के बहुत करीब बताया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ मोहन यादव ने दक्षिण उज्जैन के विधायक की सीट पर 12,941 वोटो से जीता हासिल की। और कांग्रेस पार्टी (इंडियन नेशनल कांग्रेस) के चेतन प्रेमनारायण को भारी मात प्रदान की।

See also  Maharana Pratap History, Bio, height, wife, death: पूरी जानकारी

Dr. Mohan Yadav’s Social Media Details

Pic: Facebook
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
ट्विटर@DrMohanYadav512 लाख 53 हज़ार
इंस्टाग्राम@drmohanyadav511 लाख 63 हज़ार
फेसबुकDr Mohan Yadav2 लाख 85 हज़ार
ईमेल drmohanyadav51@gmail.com
कांटेक्ट नंबर094250 92255

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Facebook

डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश उज्जैन के रहने वाले है। इन्होने इस मक़ाम पर पहुंचने के लिए 41 साल लगा दिए। ये कई बार राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्री आदि रह चुके है। इन्हे बचपन से ही राजनीति में जाने का शौक था।

इसी वजह से इन्होने अपनी पढ़ाई में पोलिटिकल साइंस किया। इनकी गिनती देश के बड़े नेताओ के साथ की जाती है। ये तीसरी बार विधायक के पद पर नियुक्त किये गए है। यह लेख आपको कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Read More: Vishnu Deo Sai: जाने इनकी जीवनी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

FAQ (Frequently Asked Questions)

क्या मोहन यादव शादीशुदा है?

डॉ मोहन यादव शादीशुदा है। उनकी पत्नी का नाम सीमा यादव है। मोहन और सीमा यादव के 2 बेटे और एक बेटी है।

मोहन यादव ने क्या पढाई की है?

मोहन यादव की सर्वोच्च डिग्री डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) है। इससे पहले वो उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ साइंस, एलएलबी, मास्टर ऑफ आर्ट्स, मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कर चुके है।

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री कौन है?

मध्य प्रदेश में 2023 में हुए विधान सभा के चुनाव में प्रदेश का नया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को चुना गया है। वे मध्य प्रदेश के 19 वे मुख्यमंत्री बने है। उन्होंने इस पद का कार्यभार 13 दिसंबर 2023 से संभालना शुरू किया।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *