diksha malik mrs India earth

Diksha Chhabra: जाने वो कैसे बनी Housewife से Mrs India Earth

दोस्तों आज दीक्षा छाबरा का फिटनेस इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम हैं। उनके इस सफलता के पीछे का कारण बहुत ही कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प हैं। ये वही Diksha Chhabra हैं जिन्हे Diksha Malik के नाम से भी जाना जाता है। जिनका वजन कभी 100 किलो के पास था। आज ये फिटनेस इंडस्ट्री में एक जाना माना नाम है। इनको देख कई औरतों ने अपनी जिंदगी में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की प्रेरणा ली हैं।

Diksha Malik Story

diksha chhabra

दीक्षा बताती हैं की स्कूल और कॉलेज के दौरान पढाई के इलावा वे खेल-कूद में बहुत रूचि रखती थी। लेकिन शादी होने के बाद उन्होंने स्पोर्ट्स की एक्टिविटीज में भाग लेना बंद कर दिया।

उनके माँ बनने के बाद वो अपने वैवाहिक जीवन में और ज्यादा व्यस्त हो गई। घर परिवार की जिम्मेदरी, ख़राब जीवन जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी होने की वजह से उनका स्वस्थ्य दिन-प्रतिदिन और भी बिगड़ता गया।

उनके दोस्त और पुराने रिस्तेदार उन्हें ऐसी हालत में देखकर, दीक्षा के पुराने दिनों से तुलना करते थे जब वे स्वस्थ थी। अपने करीबी लोगो की ऐसी बातों ने उन्हें अपने स्वस्थ्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। वे कहती है की एक बार वो अपने बेटे की जाँच करवाने के लिए डॉक्टर के पास गई थी।

उसी दौरान उन्होंने अपना वहाँ पर वजन नापा और अपना वजन देख के हैरान रह गई। फिर क्या था उन्होंने निश्चय किया की वो अपनी इस अवस्था से छुटकारा पाकर ही रहेंगी चाहे उसके लिए उन्हें जो भी करना पड़े।

See also  Bhagat Singh Biography: भगत सिंह का जीवन परिचय हिंदी में

दीक्षा छाबरा की यह यात्रा इतनी आसान नहीं थी। शादी के कुछ साल बाद उनको कई शारीरिक परिशानियों का सामना करना पड़ा। साल 2015 के दौरान उन्हें Thyroid और Polycystic Ovarian Disease (PCOD) की समस्या हो गई। साल 2015 में जब दीक्षा 28 वर्ष की थी तब उनका वजन इन्ही वजहों से सामान्य से 100 किलो के पास पहुँच गया।

लोग उनकी बढ़ते वजन को लेकर उन्हें बहुत सी बाते कहते थे। इसके इलावा वो खुद भी अपनी इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती थी।

Diksha Chhabra Mrs India

diksha chhabra mrs India

कड़ी परिश्रम और धैर्य से उन्होंने अपना वजन धीरे-धीरे वापस सामान्य कर लिया। दीक्षा छाबरा को साल 2017 का मिस इंडिया अर्थ (Miss India Earth 2017 Runner Up) के दूसरे पुरुष्कार से भी नवाज़ा गया। इसके इलावा उन्हें Mrs. Body Fit का सम्मान भी दिया गया हैं।

उन्होंने अपनी इस weight loss journey के दौरान बहुत सी चीज़े सीखी और 2017 की Miss India Earth प्रतियोगिता में न ही सिर्फ भाग लिया बल्कि उसमे एक अच्छा स्थान भी हासिल किया।

उन्होंने जो भी चीज़े सीखी और अभ्यास की थी उन सब के बदौलत उन्होंने अपना एक सफल व्यवसाय खड़ा किया और बहुत सी औरतों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ले के आई।

निष्कर्ष (Conclusion)

दीक्षा छाबरा की पूरी यात्रा दूसरे के लिया खासकर महिलाओं के लिए एक अच्छा उदाहरण हैं। उन्होंने अपने इस यात्रा के दौरान एक साल में लगभग 35 किलो वजन कम किया।

दीक्षा कहती है की उन्होंने अपनी ये यात्रा अच्छा दिखने और महसूस करने के लिए की थी। लेकिन इस यात्रा ने उन्हें अपनी जिंदगी का असली उद्देश्य दे दिया। अब दीक्षा छाबरा का उद्देश्य दुसरो को स्वस्थ करना हैं।

See also  Razia Sultana History: हिंदी में पूरी जानकारी

भारत में ज्यादातर महिलाएं अपनी सेहत को प्राथमिकता न देके दूसरे कामों को ज्यादा वरीयता देती हैं। जिसकी वजह से उन्हें दीक्षा छाबरा की तरह बहुत सी ऐसी ही दिक्कतों का सामना सामना करना पड़ता हैं। आप भी चाहे तो अपने स्वास्थ्य को ठीक करने की शुरुआत छोटे-छोटे कदम उठा कर, कर सकती हैं।

दोस्तों अगर आप किसी भी काम की शुरुआत कर देते है तो आगे का रास्ता अपने आप ही बनता जाता हैं। बस देर है तो आपके शुरुआत की। क्योंकि दीक्षा छाबरा के इस फैसले ने ये बात तो साबित कर दी की अगर इन्शान ठान ले, तो वो असंभव दिखने वाले काम को भी संभव कर सकता हैं।

Diksha Chhabra से जुड़ने के लिए निचे दिए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो कर सकते है।

Diksha Chhabra YouTube Channel – https://www.youtube.com/channel/UCEcjNJbrUFGQLmpnZ6QM-xA

Diksha Chhabra insta Handle –
https://www.instagram.com/dikshamalik.malik

FAQ (Questions asked about Diksha Chhabra)

दीक्षा छाबरा की लम्बाई कितनी हैं?

दीक्षा छाबरा की लम्बाई 5’5

दीक्षा छाबरा Mrs. Body Fit कब बनी थी?

दीक्षा छाबरा Mrs. Body Fit साल 2017-18 के दौरान बनी थी।

दीक्षा छाबरा के पति कौन हैं?

दीक्षा छाबरा के पति एक आर्मी अफसर है और उनका नाम कर्नल मनु शर्मा हैं।


by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *