sai sudarshan full bio

Sai Sudarshan: बायोग्राफी, क्रिकेट करियर और पूरी जानकारी

साई सुदर्शन एक भारतीय क्रिकेटर है। वे घरेलु क्रिकेट में तमिलनाडु की टीम में खेलते रहे है। सुदर्शन एक लेफ्ट हैंडेड बैट्समेन है। इस लेख में आप Sai Sudarshan की जीवनी के बारे में जानेंगे। सुदर्शन को 22 साल की उम्र इंटरनेशनल कैप मिली। सुदर्शन भारत की ओर से इंटरनेशनल टीम में डेब्यू करने वाले 400वें खिलाडी रहे है। इससे पहले मैच में साई ने अपनी शानदार पारी खेली। इस डेब्यू के दौरान वे भारत के एक शानदार खिलाडी बनकर उभरे है।

Sai Sudarshan Biography

sai sudarshan biography
Pic: Instagram

भारतीय क्रिकेटर साई सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 में चेन्नई के तमिलनाडु में हुआ था। इनके पिता आर भारद्वाज है, जोकि कई बार दक्षिण एशियाई खेलो का हिस्सा रहे है। और भारत के लिए मैडल भी ला चुके है। इनकी माता उषा भारद्वाज भी तमिलनाडु टीम की तरफ से राष्ट्रिय स्तर पर वॉलीबॉल खेल का हिस्सा रह चुकी है।

Pic: bhaskar.com

साई सुदर्शन के माता और पिता दोनों लोग खेल से जुड़े हुए है। साई की माँ बॉलीबाल खेल की कोच भी रह चुकी है। सुदर्शन के परिवार की खेल में अधिक रूचि होने के कारण सुदर्शन भी क्रिकेट जैसे खेल में अधिक रूचि दिखाने लगे थे। उनके माता-पिता ने उन्हें क्रिकेट के लिए प्रेरित किया।

साई सुदर्शन ने अपनी शरुआती पढ़ाई चेन्नई में स्तिथ होम टाउन स्कूल से पूरी की थी। और इसके बाद उन्होंने विवेकानन्द कॉलेज से बी.कॉम की डिग्री हासिल की थी। साई सुदर्शन को तमिल, हिंदी और इंग्लिश भाषाएँ बोलनी आती है।

See also  Maharana Pratap History, Bio, height, wife, death: पूरी जानकारी

साई सुदर्शन जब 13 साल के थे तब वे बीबी चंद्रशेखर क्रिकेट अकैडमी में थे। और उन्होंने वहां 13 बॉल पर 29 रन बनाये थे। इस बात को ध्यान में रखते हुए इनके पिता ने उनको उनकी पढ़ाई के बाद क्रिकेट की कोचिंग के लिए कोच शनमुंगम जी के पास भेज दिया था।

Sai Sudarshan’s Cricket Career

Pic: Instagram

साई सुदर्शन ने 2019 में अपने क्रिकेट की शुरुआत की थी। साईं को तमिलनाडु प्रीमियम लीग चेपॉक सुपर गिल्लीज टीम में शामिल किया गया था। परन्तु साईं को वहा बैटिंग करने का मौका नहीं मिल पाया था। उसके बाद साईं को कॉलेज टीम के टी-20 में नियुक्त किया गया।

उस समय सुदर्शन बहुत धीमी बल्लेबाजी करते थे, इसलिए इस मैच में वे सिर्फ एक वैकल्पिक खिलाडी थे। यह बात सुदर्शन को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी सुधारने का फैसला किया। साई ने 16-17 साल की उम्र में हैदराबाद के खिलाफ विजय मर्चेंट ट्रॉफी में 75 और 68 रन बनाये थे।

Pic: Instagram

उसके बाद साईं अंडर-19 में चैलेंजर सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में लिए गए थे। और 2019 में क्रिकेट क्लब की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हुए।

2020 में फैले कोरोना और लॉकडाउन के चलते सारे स्टेडियम बंद थे। परन्तु साईं ने टी-20 फॉर्मेट की प्रैक्टिस की शुरुआत कर दी थी। और एक साल बाद सुदर्शन साई को लइका कॉइव्स किंग्स ने 22 लाख रुपए में खरीदा था।

इस मैच में साईं ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और सामने वाली टीम के खिलाफ 43 गेंदों पर 87 रन बनाये थे। और इसके साथ ये तमिलनाडु प्रीमियम लीग के सबसे मंहगे खिलाडी साबित हुए।

See also  Diksha Chhabra: जाने वो कैसे बनी Housewife से Mrs India Earth

उसके बाद सुदर्शन ने 4 नवंबर 2021 को तमिलनाडु के टी-20 के डेब्यू में सैयद मुश्ताक अली के खिलाफ खेलकर 2021–22 ट्रॉफी में अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी।

साईं ने 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के लिए अपने List ‘A’ की शुरुआत विजय हजारे ट्रॉफी में की थी। उस मैच में साई सुदर्शन ने कुल चार शतक लगाए, जिसमे तीन शतक विजय हजारे ट्रॉफी में लगाए, और एक शतक रणजी ट्रॉफी में लगाया।

साईं सुदर्शन को आईपीएल में तमिलनाडु प्रीमियम लीग ने 21 लाख 60 हजार रूपये में खरीदा था। साईं ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला और 17 गेंदों में 22 रन बनाये थे। साई को 2022 के आईपीएल में गुजरात टाइटंस टीम ने 20 लाख रूपए में अपनी टीम में शामिल किया था।

Pic: Instagram

2022 में साईं सुदर्शन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर के पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में 43 गेंदों पर 55 रन से बेहतरीन पारी खेली। साईं ने 5 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 145 रन बनाए थे। साईं की इस प्रतिभा को देखते हुए गुजरात ने उन्हें फिर से 2023 के लिए अपनी टीम में ले लिया।

साई सुदर्शन ने आईपीएल में गुजरात टीम की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 96 रन की बेहतरीन पारी खेली।इसके अलावा साईं ने इमर्जिंग एशिया कप भारत की तरफ से पाकिस्तान के खिलाफ 5 पारी में 220 रन बनाये, जिसमे 1 शतक और एक अर्ध शतक शामिल थे।

साई सुदर्शन 2023 की नीलामी में सबसे मंहगे बिके थे। इसमें उन्होंने 47 गेंदों में 96 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल आईपीएल में डेब्यू किया।

See also  Mallikarjun Kharge: बायोग्राफी, जाने इनका पोलिटिकल करियर

Sai Sudarshan’s Social Media Details

Pic: Instagram
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
इंस्टाग्राम@sais_15092 लाख 82 हज़ार
ट्विटर@sais_150911.5 हज़ार
फेसबुक@sais150921 हज़ार
threads.net@sais_150940 हज़ार
cricinfo@sai-sudharsan-1151288

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Instagram

साई सुदर्शन ने 22 साल की उम्र में आईपीएल में शानदार डेब्यू किया। साईं सुदर्शन के माता-पिता दोनों खेलो से जुड़े हुए है। साईं सुदर्शन खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे ज्यादा मंहगे खरीदे गए थे।

सुदर्शन भारत की तरफ से इंटरनेशनल आईपीएल का डेब्यू करने वाले 400वें खिलाडी रहे है। इस मैच से वे एक शानदार खिलाडी बनकर सुर्खियों में आये है। आपको यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें।

Read More: Priya Singh: बायोग्राफी, कोन है वो बॉयफ्रेंड जिसने उन्हें गाड़ी के निचे कुचला

FAQ (Frequently Asked Questions)

साई सुदर्शन कितने साल के है?

साई सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 को हुआ था। साई सुदर्शन 2023 में 22 साल के हो चुके है।

साई सुदर्शन के माता-पिता कौन है?

साई सुदर्शन के पिता का नाम आर भारद्वाज है। वे कई बार दक्षिण एशियाई खेलो का हिस्सा रह चुके और भारत के लिए मैडल भी ला चुके है। साई सुदर्शन की माता का नाम उषा भारद्वाज है। सुदर्शन की माता भी तमिलनाडु टीम की तरफ से राष्ट्रिय स्तर पर वॉलीबॉल खेल का हिस्सा रह चुकी है।

साई सुदर्शन की लम्बाई कितनी है?

साई सुदर्शन 6 फीट 1 इंच यानी 185 सेंटीमीटर लम्बे है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *