savitri jindal full bio

Savitri Jindal: बायोग्राफी, कोन है इनके पति, पोलिटिकल करियर और नेट वर्थ

सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महलिओं में से एक है। सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन चुकी है। सावित्री जिंदल एक विधवा महिला है। कुछ सालो पूर्व इनके पति ओम प्रकाश जिंदल की एक हैलीकॉप्टर क्रैस में मृत्यु हो गयी थी। घर और व्यापर के कारोबार का भार सब सावित्री जिंदल के कंधो पर आ गया था। वह समय सावित्री जिंदल के जीवन का सबसे दुखद समय रहा था। बच्चो का पालन-पोषण और कारोबार की जिम्मेदारी सब उनके ऊपर ही थी। इस लेख में आपको Savitri Jindal की जीवनी के बारे में जानने को मिलेगा। इसके अलावा आप सावित्री जिंदल के व्यवसाय और राजनीतिक करियर के बारे में भी जानेंगे।

Savitri Jindal Biography

savitri jindal biography

सावित्री जिंदल पुरे भारत की ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे अमीर महिलाओ में गिनी जाती है। इसके साथ ही सावत्री जिंदल एक भारतीय राजनीतिज्ञ भी है। सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को असम के तिनसुकिया में एक हिन्दू परिवार में हुआ था।

सावत्री जिंदल ने अपनी शिक्षा असम से ही की थी। सावत्री जिंदल ने असम के विश्व विद्यालय से डिप्लोमा किया हुआ है। वे कभी भी शिक्षा के लिए कॉलेज में नहीं गयी।

सावत्री जिंदल की 20 साल की उम्र में 40 वर्षीय ओम प्रकाश जिंदल से शादी हो गयी थी। सावित्री जिंदल के 9 बच्चे है, जिनमे से चार बेटे और पांच बेटियां है। इनके सभी बच्चो की शादी हो चुकी है।

See also  Bhagat Singh Biography: भगत सिंह का जीवन परिचय हिंदी में

Savitri Jindal’s Husband Om Prakash Jindal

om prakash jindal

सावत्री जिंदल के पति ओम प्रकाश जिंदल का जन्म 7 अगस्त 1930 को पंजाब के हिसार में इनके पिता नेतराम जिंदल और माता चंद्रावती जिंदल के घर हुआ था।

ओम प्रकाश जिंदल ने सबसे पहले बाल्टी का कारोबार शुरू किया था। और उसके बाद 1964 में उन्होंने एक पाइप उत्पादन इकाई जिंदल इंडिया लिमिटेड की स्थापना की थी।

ओ.पी. जिंदल ग्रुप की स्थापना ओम प्रकाश जिंदल के द्वारा की गयी थी। ओम प्रकाश जिंदल भारत के इस्पात उद्योग के एक बड़े कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ थे। ये हिसार से विधायक भी रहे थे।

op jindal with rajeev gandhi

ओम प्रकाश जिंदल की 2005 में एक हैलीकॉप्टर क्रैस दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। उसके बाद सारे कारोबार के साथ 9 बच्चो की जिम्मेदारी सावित्री जिंदल के ऊपर आ गयी थी।

सावित्री जिंदल ने अपने पति ओम प्रकाश जिंदल की मृत्यु के पश्चात् अपनी इस जिम्मेदारी को अभी तक बखूबी निभाती चली आ रही है। और वर्तमान में ओ.पी. जिंदल ग्रुप की चेयर पर्सन सावित्री जिंदल ही है।

Savitri Jindal Business

सावित्री जिंदल के पति ओम प्रकाश जिंदल ने 1952 में ओ.पी. जिंदल ग्रुप की स्थापना की थी। जिंदल ग्रुप में अधिकतर स्टील, खनन, बिजली, तेल और गैस जैसे क्षेत्रो में काम होता है।

इस कंपनी को देश भर में बहुत अधिक सफलता मिली। और सबसे ज्यादा सफलता इस कंपनी को स्टील के क्षेत्र में मिली। जिंदल स्टील्स कंपनी को भारत में स्टील का तीसरा स्थान मिला है।

सावित्री के पति की 2005 में मृत्यु के बाद शुरूआती समय में उनके लिए यह बिज़नेस संभालना बहुत मुश्किल था। परन्तु वे पीछे नहीं हटी और दिन-रात कड़ी मेहनत की। उनकी इस मेहनत में उनके चारो बेटो ने पूरा साथ दिया था।

See also  Shrenu Parikh: बायोग्राफी, कोन है इनके पति, लव स्टोरी

वर्तमान में सावित्री जिंदल के चारो पुत्र ओ.पी. जिंदल ग्रुप के मुख्य पदों पर नियुक्त है। जिसमें पृथ्वी जिंदल ने जिंदल शॉ लिमिटेड को संभाला है, सज्जन जिंदल ने जेएसडब्लू ग्रुप ऑफ कंपनी को, रतन जिंदल ने जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) को और नवीन जिंदल के हाथों में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की कमान सौपी गयी है।

सावित्री जिंदल ने कंपनी का कार्यभार बहुत अच्छी तरह से संभाला, और कंपनी को दूसरे देशों में अधिक से अधिक विस्तारित भी किया।

Savitri Jindal Political Career

सावित्री जिंदल का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से अधिक लगाव रहा है। जिस समय उनके पति की 2005 में मृत्यु हुई थी, तब वे हिसार के विधायक और राज्यमंत्री थे।

उनकी मृत्यु के बाद 2006 में खाली सीट पर कांग्रेस पार्टी ने सावित्री जिंदल को चुनाव का टिकट दिया। और सावित्री जिंदल की इस चुनाव में जीत हुई, और वे हिसार की विधायक बनी।

उसके बाद 2009 में एक बार फिर निर्वाचन क्षेत्र में चुनी गयी और 29 अक्टूबर 2013 में उन्हें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया था। यहां पर उन्होंने आपदा प्रबंधन, चकबंदी और पुनर्वास मंत्री के रूप में कार्य किया।

सावित्री जिंदल महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज की अध्यक्ष भी है। सावित्री ने हरियाणा विधानसभा के सदस्य के रूप में भी कार्य किया था। और 2010 में उन्होंने बिजली मंत्री का पद भी संभाला था।

Savitri Jindal Net Worth

भारत की 73 वर्षीय सबसे अमीर महिला, सावित्री जिंदल की संपत्ति में 2023 में बहुत अधिक वृद्धि देखने को मिली है। एक तरह से कह सकते है कि उन्होंने मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे देश के सबसे अमीर व्यक्तियों को पीछे छोड़ने में कसर नहीं छोड़ी है।

See also  Jagdeep Dhankar: बायोग्राफी, पोलिटिकल करियर और पूरी जानकारी

सावित्री जिंदल की 2023 की जबरदस्त वृद्धि ने लोगो का बहुत अधिक ध्यान आकर्षित किया है। क्योंकि सावित्री जिंदल 25.3 बिलियन डॉलर (21सौ 4 करोड़) की कुल संपत्ति के साथ 2023 में पांचवीं सबसे अमीर भारतीय महिला बन गईं है।

Savitri Jindal net worth in dollars (2023 में)लगभग 25 बिलियन डॉलर
Savitri Jindal net worth in rupees (2023 में)लगभग 2 लाख करोड़

Savitri Jindal’s Social Media Details

सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
फेसबुक @savitrijindal.hisar39 हजार
लिंकेडीन@savitri-jindal-5a70a7a7670
ट्विटर @SavtriJindal26.2 हजार

निष्कर्ष (Conclusion)

सावित्री जिंदल स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल जी की पत्नी है। जिनका नाम आज देश भर के सबसे अमीर लोगो के साथ लिया जाता है। सावित्री जिंदल देश के अमीर लोगो की सूचि में पांचवे नंबर पर आती है।

ओम प्रकाश जिंदल के 2005 में निधन के बाद सवित्री जिंदल और उनके चारो बेटो ने मिलकर अपनी मेहनत और लगन से उनकी संपत्ति को अधिक ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है।

ये उनकी मेहनत और लगन का ही फल है की आज उन सबका नाम भारत के सबसे अमीर लोगो के साथ लिया जाता है। आपको यह लेख कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करें।

Read More: Mallikarjun Kharge: बायोग्राफी, जाने इनका पोलिटिकल करियर

FAQ (Frequently Asked Questions)

सावित्री जिंदल कौन है?

सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर लोगों में से एक है। ये एक बिज़नेस वुमन, सफल पॉलिटिशियन और एक जिम्मेदार माँ है। इनके पति का नाम ओम प्रकाश जिंदल है और इनके 9 बच्चे है। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से आती है।

सावित्री जिंदल की उम्र कितनी है?

सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को असम में हुआ था। सावित्री जिंदल 2023 में 73 साल की हो चुकी है।

सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति (net worth) कितनी है?

सावित्री जिंदल की 2023 में नेट वर्थ 21 हज़ार करोड़ से भी ज्यादा है और ये दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *