jal mahal jaipur

Jal Mahal Underwater: जाने जल महल के पानी के निचे का रहस्य

दोस्तों पिंक सिटी कहे जाने वाले जयपुर शहर में बहुत सी भव्य और ऐतिहासिक इमारते हैं। यहाँ पर ज्यादातर इमारतों में गुलाबी पत्थरों का इस्तेमाल किया गया हैं। इसी वजह से इसे पिंक सिटी कहा जाता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की यहाँ पर एक ऐसी इमारत भी हैं जिसे दूर से देखने पर ऐसा लगता हैं मानो पानी में तैर रही हो। इस ईमारत को जल महल नाम से जान जाता हैं। ये मुख्यतः लाल बलुआ पत्थर से बनी हैं। जल महल की ख़ास बात ये हैं की यह आधे से ज्यादा डूबा पानी में डूबा हुआ हैं। इस डूबे हुए जल महल को लोग देश-विदेश से देखने के लिए जयपुर में आते हैं। आख़िर Jal Mahal Underwater क्या हैं और ये पानी में कितना निचे डूबा हुआ हैं चलिए जानते हैं।

जल महल अंडरवाटर (Jal Mahal Underwater)

जल महल राजस्थान के जयपुर के मान सागर झील (Man Sagar Lake) के बीचो बिच स्तिथ हैं। इस मानव निर्मित झील का नाम मान सागर झील आमेर के राजा मान सिंह के नाम पर रखा गया। वास्तव में ये कोई महल नहीं था। यहाँ राजा शिकार करने के लिए आते थे। बस ये ईमारत उनके रुकने के लिए बनाया गया था ताकि वो आराम से शिकार कर सके।

See also  Ellora caves: जाने इन्हें किसने बनवाया और ये प्रसिद्द क्यों है

मान सागर झील में जल महल की परछाई का अद्भुत दृश्य एक अलौकिक अनुभव देता हैं। खासकर रात में जब बिजली की मदद से ये महल जगमगा उठता हैं। जल महल के संतुलित वास्तुकला की वजह से दूर से देखने पर ऐसा लगता हैं की इसकी बस एक ही मंजिल हैं परन्तु इस महल की वास्तविकता कुछ और ही हैं जो की पानी में समाई हुई हैं।

जल महल लाल बलुआ पत्थर (Red Sandstone) से बनी एक पॉंच मंजिला ईमारत हैं। जब मान सागर झील में पानी अच्छे स्तर पर रहता हैं तब जल महल की चार मंजिले पानी में डूबी रहती हैं सिर्फ सबसे ऊपरी मंजिल दिखाई देती है। निचे की बनी चार मंजिले भी उतनी ही सुन्दर और सुसज्जित हैं जितनी की सबसे ऊपर वाली मंजिल।

jal mahal underwater
Image: tripoto.com

इस इमारत को उस वकत के उन राजाओं के लिए बनाया गया था जो इस छेत्र में शिकार किया करते थे। शुरुआत में यहाँ पानी नहीं भरा रहता था और पाँचो मंजिले साफ़ दिखाई देती थी। हालाँकि आस-पास की सतह के स्तर से निचे बने होने के कारण जब भी लम्बे और ज्यादा समय के लिए वर्षा होती थी तो यहाँ बहुत पानी भर जाता था।

जल महल का इतिहास (Jal Mahal History)

आमेर के तब के राजा मान सिंह ने 1610 में द्रव्यवती नदी पर दो अरावली पहाड़ियों के बिच एक बाँध बनवाया था। बाँध बनने की वजह से महल के आस-पास पानी भरता गया और महल के निचे की बनी चार मंजिले पानी में डूब गई। इस बाँध के बनने की वजह से ही वहां मान सागर झील का निर्माण भी हो गया। इस झील की गहराई लगभग 15 फ़ीट हैं और कहीं-कहीं इसकी गहराई लगभग 4.9 फ़ीट हैं

See also  Haunted story of Rana Kumbha Palace Chittorgarh

जल महल के निर्माण की कोई निश्चित तारीख नहीं हैं। लोगो का मानना हैं की ये 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था। उनके इस ईमारत को बनवाने के पीछे का कारण यहाँ पर रहना नहीं बल्कि यहाँ पर बत्तखों और दूसरे जीवों का शिकार करना था।

कुछ लोगो का ये मानना हैं की ये महल महाराजा माधो सिंह ने 1750 में बनवाया था। उनके इस महल के बनवाने के पीछे का कारण भी शिकार करना था।

जल महल जयपुर इनसाइड (Jal Mahal Jaipur Inside)

जल महल के पाँचो मंजिल वास्तुकला के एक जबरदस्त नमूने हैं। जल महल के अंदर हाथों से बने चित्र गलियारों, कमरों से लेकर सीढ़ियों तक लगे हुए हैं। इसके इलावा जल महल के छत को भी बहुत सुन्दर तरीके से बनाया गे हैं। छत पर बहुत तरह के पेड़-पौधे लगाए गए हैं और कुछ तो इतने बड़े हैं की दूर से भी दिखाई दे जाते हैं।

जल महल के पानी में डूबने की वजह से और लोगो को जल महल के पास जाने की इजाजत न होने की वजह से, लोगो का इस महल के निचे के चारों मंजिलो के तस्वीरें लेना असंभव सा हैं।

jal mahal jaipur

हालाँकि आप चाहे तो नाव की मदद से इस सुन्दर और शानदार ईमारत को दूर से देख सकते है। इसके इलावा यहाँ पर बहुत से प्रवासी पक्षियों को भी देखा जा सकता हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों हम आशा करते हैं की हमारा लेख पढ़ने के बाद Jal Mahal Underwater से जुड़े बहुत से प्रश्नों का उत्तर आपको मिल गया होगा। जल महल के बारे में पढ़ने के बाद आपको इसे देखने की इच्छा हो रही हो तो एक बार यहाँ जरूर जाये।

See also  Surat Diamond Bourse: जाने रोचक तथ्य, दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग

ये यात्रा आपको रोमांच से भर देगी क्योंकि जयपुर के इस इलाके में बहुत से प्रवासी पक्षी दूर-दूर से आते है। इन सभी दृश्यों की वजह से बहुत से पर्यटक यहाँ आते हैं और इन सुन्दर नजारो की तस्वीरें लेते हैं। इसके इलावा यहाँ आप बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे ऊँट की सवारी, सुन्दर और प्राचीन मंदिरों के दर्शन इत्यादि।

FAQ (Questions asked about Jal Mahal Jaipur)

जल महल जयपुर कैसे जाए?

जल महल जयपुर बस या टैक्सी से आसानी से जाया जा सकता हैं। जल महल के सबसे नजदीकी बस स्टॉप शाहपुरा बाग़ हैं जो की जल महल से लगभग 200 मीटर दूर हैं।

जल महल जयपुर टिकट प्राइस क्या हैं?

सरकार द्वारा जल महल के अंदर जाने पर रोक लगा दी गयी हैं । जिसकी वजह से आप सिर्फ बाहर से ही देख सकते हैं। इसलिए इसके अंदर जाने की कोई फी नहीं रखी गई हैं।

जल महल जयपुर जाने का समय क्या हैं?

जल महल को देखने की कोई भी फी नहीं है और आप किसी भी दिन सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक जा सकते हैं।

जल महल के पास का मेट्रो स्टेशन कौन सा हैं?

जल महल के सबसे पास का मेट्रो स्टेशन चांदपोल (Chandpole) है, जो की लगभग 6 किलोमीटर दूर हैं।

जयपुर में जल महल बंद क्यों हैं?

जल महल को लेकर अदालत में चल रहे मामलों की वजह से इसे फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया हैं।

क्या हम जल महल के अंदर जा सकते हैं?

नहीं, सरकार द्वारा जल महल के अंदर जाने पर रोक लगाई गई है। हालाँकि आप मान सागर झील में बने रास्ते के जरिये दूर से जल महल को देख सकते हैं।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *