sukhdev singh gogamedi bio

Sukhdev Singh Gogamedi: जाने इनकी जीवनी, पत्नी और पूरी जानकारी

करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी को राजपूत समुदाय के मजबूत नेताओ में गिना जाता है। सुखदेव सिंह ने 2013 में करणी सेना जॉइन की थी। उन्होंने इस सेना नेतृत्व बहुत ही कुशलता के साथ किया। सुखदेव सिंह जी का राजपूतो में बहुत सम्मान किया जाता है। इसके उपरांत उन्हें अपने जीवन में बहुत मुश्किल पड़ावों का सामना करना पड़ा। आज इस लेख में आप राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष Sukhdev Singh Gogamedi के बारे में जानेगे। इसके साथ ही आप इस लेख में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की पत्नी के बारे में भी जानेगे।

Sukhdev Singh Gogamedi

sukhdev singh gogamedi
Pic: Facebook

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष थे। युवा राजपूत नेता सुखदेव जी को बहुत पसंद किया करते थे। सुखदेव सिंह गोगामेडी ने 2013 में राजनीति में कदम रखा था।सुखदेव को राजनीति से बहुत अधिक लगाव था।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी काफी लम्बे समय तक करणी सेना से जुड़े थे। उसी बीच संगठन में कुछ वाद-विवाद की वजह से उन्होने करणी सेना छोड़ दी और अपना एक अलग संगठन (श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना) बना लिया था।

गैंगस्टर आनंद पाल एनकाउंटर के मामले के बाद सुखदेव सिंह जी काफी चर्चा में रहे। सुखदेव सिंह जी राजस्थान राज्य क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष भी थे।

कुछ समय पहले सुखदेव सिंह जी पर एक महिला के साथ बलात्कार का आरोप का मामला भी सामने आया था। उस महिला ने अपने बयान में कहा था कि सुखदेव जी ने उसका बलात्कार किया था।

See also  Vivek Ramaswamy: जीवनी, पोलिटिकल करियर और सारी निजी जानकारी

परन्तु इस कार्य की कार्यवाही के पश्चात् पूरा मामला सामने आया कि सुखदेव जी के ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे साबित हुए। और इस केश से सुखदेव सिंह जी को बरी कर दिया गया।

5 दिसंबर 2023 मंगलवार के दिन राजस्थान के जयपुर में सुखदेव सिंह शेखावत जी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुनने में आया है कि सुखदेव जी को कई गोलिया लगी थी। उसके बाद उन्हें तुरंत मेट्रो मास अस्पताल में ले जाया गया।

इसके उपरांत अस्पताल में ही सुखदेव सिंह गोगामणि जी की मौत हो गयी। इनकी मौत के बाद सुखदेव जी के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम हुआ। और उसके बाद इनके शरीर को राजपूत सभा भवन में इनके आखिरी दर्शन के लिए रखा दिया गया।

इसके बाद अगले दिन ही इनके पार्थिव शरीर को जयपुर के भादरा गाँव में इसके अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया। सुखदेव जी की हत्या से राजपूत युवा नेताओ में आक्रोश की भावना पैदा हो गयी। और भीड़ की वजह से राजस्थान जाम हो गया था।

Sukhdev Singh Gogamedi Wife

Pic: Facebook

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एक हिन्दू राजपूत थे। इनका विवाह भी एक हिन्दू राजपूत परिवार में हुआ था। सुखदेव सिंह जी की तीन शादियां हुई थी। इनकी पहली पत्नी का नाम शकुंतला था। जो कि हरियाणा पुलिस विभाग में होमगार्ड थी।

सुखदेव सिंह जी का शकुंतला जी के साथ ज्यादा समय नहीं बीता। कुछ समय बाद इनका तलाक हो गया था। सुना जाता है कि सुखदेव शेखावत की पहली पत्नी शकुंतला शेखावत भादरा में ही कहीं रहती है।

सुखदेव सिंह शेखावत जी की दूसरी पत्नी शीला शेखावत है, जो की भादरा में सुखदेव जी के साथ ही रहती थी।

See also  Diksha Chhabra: जाने वो कैसे बनी Housewife से Mrs India Earth

सुखदेव शेखावत जी की तीसरी पत्नी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सुना जाता है की इनकी तीसरी पत्नी भी गोगामणि के साथ लिव-इन में रहती है।

सुखदेव सिंह शेखावत के दो बच्चे है एक बेटा और एक बेटी है। परन्तु कुछ लोगो का कहना है की इनकी सिर्फ दो बेटियां ही है।

सुखदेव सिंह की मृत्यु 5 दिसंबर 2023, मंगलवार को हुई। उसके पश्चात सुखदेव सिंह जी की पत्नी शीला शेखावत ने बुधवार को मीडिया के सामने वहां धरने पर बैठे लोगो को सम्भोधित करते हुए कहा कि, “जब तक सुखदेव जी के हत्यारो का एनकाउंटर नहीं हो जाता वे वहा से हटेंगे नहीं।”

शीला शेखावत ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक वे न तो खुद वहां से हटेंगी और न ही किसी को हटने देगी। उन्होंने कहा है कि जब तक हत्यारो को मार नहीं दिया जाता तब तक राजस्थान को बंद रखना है।

Sukhdev Singh Gogamedi Biography

Pic: Instagram

मृत्यु से पहले राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी का जन्म 20 फरबरी 1970 को राजस्थान के गोगामेड़ी गाँव में हुआ था। सुखदेव जी ने अपनी शिक्षा राजस्थान के विश्वविद्यालय से ही पूरी की।

सुखदेव सिंह जी ने अपनी शिक्षा में मास्टर ऑफ आर्ट किया हुआ है। उसके बाद ये जयपुर में जाकर रहने लगे। सुखदेव सिंह जी के पिता का नाम अंचल सिंह शेखावत और माता का नाम इचारज कंवर है।

सुखदेव सिंह जी के दो भाई दिलीप सिंह और कान सिंह है और इनकी एक बहन जिसका नाम मधु कंवर है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी एक राजपूत खानदान से सम्बन्ध रखते थे। लोगो का कहना है की वे राजपूत हिन्दू धर्म को बहुत मानते थे।

See also  Mother Teresa Biography in Hindi: जानकारी जो कही नहीं

सुखदेव सिंह जी की शादी भी एक हिन्दू परिवार में हुई थी। साथ ही सुखदेव जी देवी जगदम्बा के बहुत बड़े भक्त माने जाते है। सुखदेव सिंह जी ऊँचे कद के आदमी थे, इनका कद लगभग 5 फुट और 5 इंच है। इनकी उम्र इनकी मृत्यु के समय में लगभग 50 वर्ष की थी।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी ने राजपूतो के आरक्षण में पद्द्मावत फिल्म का विरोध किया साथ ही इस फिल्म के बनने पर आंदोलन भी किया। इसके चलते इन्होने जोधा अकबर के खिलाफ भी बुलंद आवाज उठाई। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी राजनीति के साथ-साथ प्रॉपर्टी का कारोबार भी किया करते थे।

Sukhdev Singh Gogamedi Social Media Details

Pic: Facebook
सोशल मीडियाअकाउंट हैंडलफॉलोअर्स (2023 में)
इंस्टाग्रामsukhdevsinghgogamedi2 लाख 17 हज़ार
threads.net@sukhdevsinghgogamedi9 हज़ार 200
फेसबुक@SukhdevSinghGogamedi5 लाख 22 हज़ार
ईमेलsukhdevsinghgogameri773@gmail.com
कांटेक्ट नंबर +91 7568197773

निष्कर्ष (Conclusion)

Pic: Facebook

सुखदेव सिंह शेखावत गोगामेड़ी गांव में रहते थे इसी वजह से इन्होने अपने नाम के पीछे गोगामेड़ी लगाने लगे थे। ये अपने सारे परिवार के साथ भादरा में ही रहते थे।

इनकी हत्या मंगलवार के दिन दोपहर में इनके घर में ही हुई। गोली लगने के उपरांत इन्हे हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहा डाक्टरों ने इन्हे मृत बता दिया।आपको यह लेख कैसा लगा।

इस लेख में आपको सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के बारे मे बताया गया है। आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।

Read More: Bhagat Singh Biography: भगत सिंह का जीवन परिचय हिंदी में

FAQ (Frequently Asked Questions)

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी का केस क्या है?

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को राजस्थान के जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या के बाद राज्य भर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी किस पार्टी के थे?

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी दक्षिणपंथी समूह (Right-Wing) के थे।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कब हुई थी?

सुखदेव सिंह शेखावत को 5 दिसंबर 2023, मंगलवार के दिन राजस्थान के जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *